Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक

 

केजरीवाल 11 सितम्बर को मोगा में जारी करेंगे किसान चुनाव मनोरथ पत्र

किसान मैनीफैस्टो खेती से सम्बन्धित सभी पक्षों पर रहेगा केंद्रित, अन्य वर्गों के लिए भी बनाऐ जाएंगे मैनीफैस्टो

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Aug 2016

Last updated on: Aug 24, 2016, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्य मंत्री और आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय कनवीनर अरविन्द केजरीवाल पार्टी का किसान मैनीफैस्टो 11 सितम्बर को मोगा में जारी करेंगे।इसका ऐलान करते मैनीफैस्टो समिति पंजाब के प्रमुख कंवर संधू ने कहा कि इस मैनीफैस्टो में खेती से सम्बन्धित सभी पक्ष उभारे जाएंगे और किसानों को हरी क्रांति से आगे ले कर जाने की योजना बताई जाएगी। जो कि आज के समय की मुख्य मांग है।संधू ने कहा कि किसान मैनीफैस्टो पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में किसानों और खेती से सम्बन्धित अन्य लोगों के साथ विचार विमर्श करके बनाया गया है जिस में उनके द्वारा पेश की शिकायतें और सुझाव को शामिल किया गया है। मैनीफैस्टो को तैयार करने के लिए बोलदा पंजाब की टीम ने पंजाब के मोगा, तलवंडी साबो, बठिंडा, मानसा, नडाला, होशियारपुर, तरनतारन और लुधियाना (डेयरी उत्पादक) क्षेत्र में जा कर किसानों और खेती से सम्बन्धित अन्य लोग के साथ बातचीत की।इनमें से मानसा में किया गया डायलॉग सब से पीड़ादायक था जिस में कि किसानों ने सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जी भर कर रोष जाहिर किया। जिक्रयोग्य है कि पंजाब का मानसा एरिया किसान आत्म हत्याओं के मामले में सब से अधिक पीडि़त है। 

पंजाब में फसली विभिन्नता पर जोर देते संधू ने कहा कि पंजाब के किसानों को गेहूं-धान के चक्कर से बाहर निकालने के लिए अन्य फसलों को बढ़ावा दिया जाना समय की मुख्य मांग है और इसके लिए उन्होंने सतरंगी क्रांति (रेनबो रैवूलुशन) की योजना तैयार की है।इसके इलावा आने वाले पांच वर्षों में अलग-अलग वर्गों के लिए किए जाने वाले कामों सम्बन्धित भी मैनीफैस्टो तैयार किए जाएंगे। किसान मैनीफैस्टो के बाद ऐस.सी /ऐस.टी और व्यापारी -उद्योगपति मैनीफैस्टो बनाया जाएगा। यह कार्य इन वर्गों के नेतृत्व करने वाले लोगों और पंजाब के कोने -कोनो में बसते आम लोगों के साथ विचार विमर्श करने के बाद किया जाएगा।इस से पहले 3 जुलाई को अरविन्द केजरीवाल ने श्री अमृतसर साहिब में 51 बिंदूओं का नौजवान चुनाव मनोरथ पत्र जारी किया था। अंत में सभी वर्गों के लिए सांझा आप मैनीफैस्टो-मिशन 2017 जारी किया जाएगा जिस में 2017 के चुनाव से पहले और बाद की रणनीति सम्बन्धित जानकारी दी जाएगी।संधू ने कहा कि किसान मैनीफैस्टो में पंजाब अंदर हो रही किसानों और खेत मजदूरों की आत्महत्याओं को रोकने के लिए एक एक्शन पलान भी तैयार किया जाएगा और सरकार बनने के बाद एक साल में ही किसानों और खेत मजदूरों की आत्महत्याएं संपूर्ण तौर पर बंद करने के लिए भी रणनीति तैयार की जाएगी।संधू ने कहा कि आम आदमी पार्टी का मुख्य मंतव्य पंजाब में खेती को लाभदायक धंधा बना कर किसानों के चेहरों पर खुशी वापिस लाना है। 

उन्होंने कहा कि यह मैनीफैस्टो विरोधी राजनैतिक पार्टियों द्वारा आम आदमी पार्टी खिलाफ किए जा रहे गलत प्रचार को भी विराम देगा।इस प्रक्रिया दौरान टीम ने 2400 के लगभग लिखित सुझाव 5 हजार ई -मेल और एस.एम.एस प्राप्त किए। इसके बिना विदेशों में रहते पंजाबियों ने करीब 200 इ-मेल करके पंजाब में किसानी को फिर से सुरजीत करने सम्बन्धित अपने सुझाव दिए।किसान मैनीफैस्टो पंजाब के तटीय क्षेत्र और सरहदी क्षेत्र के किसानों के लिए एक अलग रणनीति पेश करेगा। इसके बिना फल उत्पादकों, सब्जी उत्पादकों, गन्ना उत्पादकों, मक्का उत्पादकों और फूल उत्पादकों के साथ भी बातचीत की गई। संधू ने कहा कि खेत मजदूर पंजाब की किसानी का एक अटूट अंग हैं और उनके लिए भलाई स्कीमें तैयार किए बिना किसानी का भला नहीं किया जा सकता।नशा तस्करी में ग्रिफतार पंजाब पुलिस के पूर्व डीएसपी जगदीश भोला को सरकार की तरफ से दी कालीन चिट्ट संबंधी संधू ने कहा कि पंजाब पुलिस ने जानबुझ कर इस केस की पैरवी ठीक ढंग से नहीं की और उन्होंने ऐसा कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को बचाने के लिए किया है क्योंकि भोला ने सीधे तौर पर मजीठिया का नशा तस्करी के मामलों में शामिल होने संबंधी ब्यान दिया था।संधू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर नशे से सम्बन्धित सभी केस फिर से खोले जाएंगे और भोला को केस में से बरी किए जाने की फिर जांच की जाएगी।

 

Tags: Kanwar Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD