Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अमरिंदर सिंह अपने क्षेत्र से गायब रहने का आदी- शिअद

‘महाराजे ’ ने अमृतसर छोडक़र वापिस पटियाला भागने का किया फैसला- इंद्र सिंह गरेवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Aug 2016

Last updated on: Aug 24, 2016, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल ने कहा है कि अपनी धोखा देने की प्रवृत्ति अधीन एक बार फिर पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पवित्र नगरी अमृतसर के लोगों के साथ विशवास घात किया है। यहां जारी एक बयान में शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता महेश इंद्र सिंह गरेवाल ने कहा कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए पटियाला से टिकट की मांग के जताये दावे ने साबित कर दिया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह धोखेबाज है। उन्होंने निंदा करते हुये कहा कि अमृतसर के लोगों के साथ यह सरासर धोखा है जिनकी कैप्टन लोकसभा में प्रतिनिधिता करता है। 

उन्होंने कहा कि पटियाला से विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेसी उम्मीदवार संबंधी दावा जताने से पूर्व कैप्टन कम से कम अमृतसर के लोगों के साथ इस संबंधी संवाद ही रचा लेता।उन्होंने व्यंगय कसते हुये कहा कि कैप्टन ने ऐसा करके ‘महाराजों वाला रूप’ दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन की सियासत तो चलती ही गर्मीयों में हिमाचल के नारकंडा या दुबई से है और जबका वह अमृतसर से संसद चुना गया गुरू की नगरी मुश्किल ही कभी गया है। गरेवाल ने कहा कि यहां तक लोकसभा में कैप्टन ने कभी अमृतसर के मसले नही उठाये और अधिक समय लोकसभा में से अनुपस्थित ही रहा। उन्होंने कहा कि पटियाला से विधायक रहते हुये भी कैप्टन का ऐसा ही रवैया था और क्षेत्र के लोगों को वह कभीनही मिला। 

कैप्टन पटियाला में है या नही इस बाबत भी लोगों को उसके चेले चपटों से ही पता लगता था कि वह कभी भी मोती महल से बाहर नही निकलता।अकाली नेता ने इस बात से भी कैप्टन की निंदा की कि वह बेअदबी के मामलों के दोष मुख्यमंत्री पर मढ़ रहा है जबकि स. प्रकाश सिंह बादल की नीतियों से ही राज्य में आपसी भाईचारा और शांति स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि बेबुनियाद आरोपों की बजाये कैप्टन अपनी कार्रवाईयों पर आत्ममंथन करे और उन्होंने कहा कि आंतकवादियों से कैप्टन के संबंधों की कार्रवाईयों से देश विरोधी तत्वों को उत्साह मिलता है। गरेवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों द्वारा जबरदस्त विरोध करने, नकारे जाने के बाद और भूमि हकीकतों का ज्ञान हो जाने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह पूरी तरह से निराशा के आलम और बौखलाहट में है। 

 

Tags: MAHESHINDER SINGH GREWAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD