आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा आज यहां के फेज-३ में अपना हल्का मोहाली का आफिस खोल दिया गया। आप उम्मीदवार हिंमत सिंह शेरगिल्ल द्वारा इस आफिस का उद्घाटन एक चाय बनाने वाले साधारण व्यक्ति के पास से रिबन कटवा कर करवाया गया।इस मौके पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए 'आप के हलका मोहाली से उम्मीदवार हिंमत सिंह शेरगिल्ल ने बताया कि आज के बाद पार्टी की सभी गतिविधियां इस आफिस से चलाई जाएंगीं। विरोधी पार्टियों अकाली-भाजपा तथा कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा आम आदमी पार्टी पर लगाए जा रहे तरह तरह के आरोपों और विवादों में घिरे होने बारे सवालों के जवाब देते हुए शेरगिल्ल ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद अब पंजाब में अकाली-भाजपा और कांग्रेसी नेताओं की नींद हराम हो रखी है। 'आप की लोगों में शाख बिगाडऩे के मकसद से यह विरोधी पार्टियां झूठे एवं बेतुके बयान दाग रही हैं और बिना कोई सबूत 'आप नेताओं पर आरोप लगाए जा रहे हैं। जबकि पंजाब के लोग इन विरोधी पार्टियों की असलियत भली प्रकार जान चुके हैं।
शेरगिल्ल ने कहा कि 'आप नेताओं पर बिना कोई सबूत आरोप लगाने वालों को बखशा नहीं जायेगा और समय आने पर ऐसे झूठे आरोप लगाने वालों को अदालतों में घसीटा जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बदल बदल कर पिछले ७० वर्षों से लोगों को गुमराह करके अपनी घटिया एवं सौड़ी राजनीति चलाने वाली अकाली-भाजपा तथा कांग्रेस पार्टी का सफाया करने के लिए जुट जाएं और आम आदमी पार्टी को अधिक से अधिक से सहयोग दें।उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के चुनाव निशान पर विधान सभा सीट जीतने उपरांत वे लाल बत्तियों वाली कारों में नहीं घूमेंगे बल्कि एक आम आदमी बनकर ही आम लोगों में विचरते रहेंगे।इस मौके एकत्रित हुए लोगों ने हिंमत सिंह शेरगिल्ल को फूलों के बुक्के भेंट करके उन का जोरदार स्वागत भी किया।इस मौके आम आदमी पार्टी के सर्कल इंचार्ज अश्वनी वैद्य, मैडम राज गिल्ल, मैडम अमरदीप कौर लीगल एडवाईज़र वुमैन विंग पंजाब, तरसेम सिंह गंधों मीत प्रधान एस.सी./एस.टी. विंग पंजाब, मीना शर्मा, मलकीत सिंह बाठ, विक्रम बाजवा, बलदेव सिंह मान, इकबाल सिंह, रमणीक सिंह आदि भी उपस्थित थे।