Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बगैर सबूत पार्टी को बदनाम करने वालों पर होगा मानहानी का मुकदमा: आप

पवित्र सिंह और लखविंदर कौर पर दर्ज होगा मानहानी का फौजदारी और दीवानी मुकदमा :हिम्मत सिंह शेरगिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Aug 2016

Last updated on: Aug 18, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने टिकटों को लेकर लगाये जा रहे आरोपों को बिलकुल निराधार बताते हुये इसे आम आदमी पार्टी की छवि खराब करने वाली गहरी साजिश कहा है।वीरवार को चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधन करते हुये पार्टी के लीगल सैल के प्रधान हिम्मत सिंह शेरगिल और प्रशासनिक एवं शिकायत निवारण कमेटी के मुखी जसबीर सिंह बीर (सेवानिवृत आईएएस) ने कहा कि जो लोग केवल और केवल टिकट की इच्छा लेकर आम आदमी पार्टी में आये थे और उनका पार्टी के सिद्धांतों और क्रांतिकारी अंदोलन के साथ कोई लेना-देना नहीं था, अब टिकट न मिलने कारण वह लोग अपनी असलियत दिखाने लगे हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पंजाब मामलों के प्रभारी संजय सिंह और संगठनात्मक सचिव दुर्गेश पाठक जैसे ईमानदार और बेदाग नेताओं पर झूठे और निराधार आरोप लगाने वाले पवित्र सिंह और उनकी पत्नी लखविंदर कौर भी फिलौर से टिकट चाहते थे, जब टिकट नहीं मिली तो उन्होंने पार्टी को बदनाम करने के लिये बेबुनियाद आरोप लगाये हैं। बगैर किसी तथ्य और सबूत आरोप लगाने वाले पवित्र सिंह और लखविंदर कौर के खिलाफ मानहानी का फौजदारी और दीवानी मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।

हिम्मत सिंह शेरगिल और जसबीर सिंह बीर ने कहा कि पार्टी को यदि किसी भी नेता पर सबूतों के आधार पर शिकायत मिलती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई होती है भले ही वह कोई बड़ा नेता क्यों न हो। पार्टी के कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कुछेक मिसाले मिलती है जब आडियो टेप को सुनकर ही मंत्री स्तर के नेताओं पर कार्रवाई की गई। ‘आप’ नेताओं ने मीडिया को अपील की कि वह अपने स्तर पर संजय सिंह और दुर्गेश पाठक का बैकग्राउड जरूर जाने। संजय सिंह के दिल्ली में तिलकनगर घर में सोफा तक नहीं है। संजय सिंह वही शख्स हैं जिन्होंने गुजरात, नेपाल और कश्मीर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ व भूकंप पीडि़तों की महीनों तक सहायता की और अपना दामन बेदाग रखा।  जबकि दुर्गेश पाठक दिल्ली में आईएएस की तैयारी के लिये आये थे और बच्चों को ट्यूशन पढाक़र गुजारा चलाते थे और अन्ना अंदोलन में कूद पड़े।शेरगिल ने कहा कि आरोप उस समय लगे हैं जब टिकटों की घोषणा जारी है और टिकटों के लिये पार्टी पर पहले  आरोप लगा चुके हरदीप सिंह किंगरा और तथाकथित स्वराज अभियान वाले प्रो. मनजीत सिंह उस समय प्रेस क्लब में हाजिर थे। जिससे साफ होता है कि आरोप केवल पार्टी की छवि खराब करने के मनसूबे और गहरी राजनीतिक साजिश के तहत लगाये गये हैं।

इस अवसर पर जसबीर सिंह बीर ने कहा कि पवित्र सिंह और उसकी पत्नी लखविंदर कौर का एकमात्र निशाना टिकट हासिल करना था। उन्होंने कहा कि उनके पास पवित्र सिंह और उसकी पत्नी ने कोई शिकायत नहीं की जबकि फिलौर से टिकट के दो प्रतिद्वंद्वी दावेदारों के खिलाफ उनके सैल को शिकायते करवाई गई हैं, जिनकी तुरंत जांच कर ली गई थी।जसबीर सिंह बीर ने उन आरोपों को बेबुनियाद और झूठे बताया कि पार्टी उनके समेत आधा दर्जन नेताओं को टिकट न देकर हाशिये पर फेंक रही है। बीर ने कहा कि पार्टी ने चुनाव लडऩे और विधानसभा क्षेत्र का चायन करने के लिये फरवरी महीने में ही उनसे पूछ लिया था कि लेकिन उन्होंने संगठन में काम करने को प्राथमिकता थी और खुद चुनाव लडऩे से इंकार कर दिया था।बीर ने कहा कि पवित्र सिंह और उनकी पत्नी लखविंदर कौर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिये कारण बताओ नोटिस जारी कर रही है।

 

Tags: Himmat Singh Shergill , Jasbir Singh Bir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD