Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

काकोरी बनेगा पर्यटन स्थल : अमित शाह

अमित शाह
अमित शाह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काकोरी , 13 Aug 2016

Last updated on: Aug 13, 2016, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि पिछले 70 सालों में देश काफी आगे बढ़ा है। आजादी के लिए जिन सपूतों ने अपने जीवन और परिवार का बलिदान दिया, उनको याद करने में कहीं न कहीं चूक हो रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल हो गए हैं, लेकिन काकोरी उपेक्षित रहा। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी से सफिारिश करूंगा कि काकोरी को पर्यटन स्थल बनाएं, ताकि आगे वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके।"गुजरात के नरनपुरा से विधायक अमित शाह ने शनिवार को काकोरी शहीद स्मारक में आयोजित 'आजादी के 70 साल, याद करो कुर्बानी' कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहीं। शाह शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर लखनऊ पहुंचे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्य ने उनका अमौसी एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

शहीद स्मारक पहुंचकर शाह ने स्वतंत्रता सेनानी पं. राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह व राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम के बाद वह पार्टी सांसद कौशल किशोर के घर भी गए।उन्होंने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वालों ने सोचा था कि भारत माता स्वाधीन हो जाए। देश आजाद हुआ, लेकिन 70 साल में से 60 साल तक कांग्रेस की सरकार रही। एक ही परिवार ने 60 साल तक राज किया।

शाह ने कहा कि उप्र में आज भी लोगों के पास न रोटी है, न गांवों में बिजली है और न युवाओं के पास रोजगार। क्या इसी दिन के लिए आजादी के दीवानों ने बलिदान दिया था। काकोरी की घटना में ट्रेन के अंदर खजाना लूटा गया था। ये खजाना देश को आजाद कराने के लिए लूटा गया था। उन्होंने परिवार की चिंता किए बिना बहुत बड़ा पराक्रम किया। अमित शाह ने कहा कि उप्र के विकास के बिना देश का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने सवाल उठाया कि बसपा व सपा सरकार के रहते न यहां का विकास हो सकता है और न कानून व्यवस्था सुधर सकती है।

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD