Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले

 

भाजपा के शासन में नक्सलवाद के पांच दशकों का अंत हुआ : अमित शाह

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Ahmedabad
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अहमदाबाद , 28 May 2026

Last updated on: May 29, 2026, 12:30 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश से नक्सलवाद का अंत हो चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दशकों से देश के लिए बड़ी चुनौती बना नक्सलवाद 31 मार्च 2026 को पूरी तरह खत्म हो गया। अहमदाबाद स्थित माता उमिया धाम में नए छात्रावास भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आर्थिक क्षेत्र के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर भी 'क्रांतिकारी परिवर्तन' किया है। अमित शाह ने कहा, "देश में आर्थिक बदलाव तो हुआ ही है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है।" उन्होंने कहा कि अगर आंतरिक सुरक्षा की बात करें तो आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी बड़ी समस्याओं पर भी मोदी सरकार ने निर्णायक कार्रवाई की है।

गृह मंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केवल 10 वर्षों के भीतर आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त कर दिया गया है।" अमित शाह ने संबोधन में पश्चिम बंगाल और घुसपैठ के मुद्दे का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय ने 'डेमोग्राफिक चेंज कमीशन' का गठन किया है। यह आयोग असामान्य जनसंख्या बदलावों, उनके कारणों और घुसपैठ से जुड़े जनसंख्या परिवर्तन के कानूनी पहलुओं का अध्ययन करेगा।

यह कार्यक्रम अहमदाबाद के माता उमिया धाम में जे.एस. पटेल हॉस्टल और तपस्वी कुमार अरविंदभाई पटेल गर्ल्स हॉस्टल के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित किया गया था। आयोजकों के मुताबिक, दोनों 13 मंजिला छात्रावास भवनों का निर्माण 170 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से किया गया है। इनमें अहमदाबाद और गांधीनगर में पढ़ाई करने वाले करीब 1,600 छात्रों को रहने की सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, राजकोट सांसद पुरुषोत्तम रूपाला, राज्य सरकार के मंत्री और उमिया माता संस्थान के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अमित शाह ने इस परियोजना से जुड़े आयोजकों और दानदाताओं को बधाई दी और उम्मीद जताई कि संस्थान की बाकी परियोजनाएं भी जल्द पूरी होंगी।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD