Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

अकाली सांसद ने लीबिया में बंधक पंजाबियों के लिए केंद्र से मदद मांगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Aug 2016

Last updated on: Aug 02, 2016, 00:00 IST

पंजाब के एक सांसद ने मंगलवार को अपने नियोक्ताओं द्वारा कथित रूप से बंधक बनाकर रखे गए तीन पंजाबियों की सुरक्षित रिहाई के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की गुहार लगाई। शिरोमणि अकाली दल के आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य प्रेम शंकर चंदूमाजरा ने मंगलवार को शून्यकाल के दौरान केंद्र सरकार का लीबिया में बंधक बनाकर रखे गए तीन पंजाबियों की दयनीय स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ठ किया। चंदूमाजरा ने कहा कि जिन लोगों को बंधक बनाया गया है, वे हैं ताताला गांव के सरबजीत सिंह, बोवानी गांव के टीटू बंसल और घलोती गांव के मलकीत सिंह। ये तीनों लुधियाना जिले के हैं और तीनों पेशे से वेल्डर हैं।

सांसद ने कहा कि तीनों को कथित रूप से उनके नियोक्ताओं ने गैरकानूनी तरीके से बंधक बना रखा है और उनके पासपोर्ट छीन लिए हैं। उन्हें उनका वेतन भी नहीं दिया गया है। सांसद ने कहा, "तीनों के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उनके पासपोर्ट को उस तेल कंपनी के अधिकारियों ने जब्त कर लिया है, जहां वे काम करते थे। इस वजह से वे लौटने की स्थिति में नहीं हैं। वे 28 अप्रैल को लीबिया गए थे। उनकी दयनीय स्थिति की जानकारी वहां काम कर रहे अन्य पंजाबियों से मिली, क्योंकि उन्हें फोन पर भी किसी से संपर्क करने की इजाजत नहीं है।" 

 

Tags: Prem Singh Chandumajra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD