Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सरकारी सीमेंट न मिलने से पंचकूला जिले की करीब 123 पंचायतों के विकास कार्य ठप्प: प्रदीप चौधरी

कहा- लोगों को अपनी जेब से बनवाए गए शौचालयों का पैसा भी नहीं मिल रहा

प्रदीप चौधरी
प्रदीप चौधरी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 01 Aug 2016

Last updated on: Aug 01, 2016, 00:00 IST

इनेलो के पूर्व विधायक एवं पंचकूला जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार नही चाहती कि गांवों का विकास हो और केन्द्र की भाजपा सरकार को अढ़ाई साल से ज्यादा और राज्य सरकार को दो वर्ष होने को है लेकिन आज तक गांवों के विकास के लिए न तो ठोस नीति बनाई है और न ही गांवों के विकास के लिए पैसा दिया जा रहा है। प्रदीप चौधरी ने कहा कि खट्टर सरकार ने पहले तो शिक्षा की शर्त के नाम पर छ: महीने से ज्यादा वक्त सरपंचों के चुनाव नहीं होने दिए तो आज सीमेंट की सरकारी टैंडरिंग नही होने के कारण चार महीने से मोरनी ब्लॉक की 20 पंचायतें, रायपुररानी की 43 पंचायतें, बरवाला की 22 पंचायतें और पिंजौर की 37 पंचायतों समेत जिले की तकरीबन 123 ग्राम पंचायतों के विकास कार्य ठप्प पड़े है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी विकास कार्यो के लिए जल्द से जल्द सरकार को टैंडरिंग करवानी चाहिए ताकि लंबे समय से गांवों के रूके हुए विकास कार्य हो सकें। 

इसके साथ ही नगर निगम में जो गांव पढ़ते है, उनका भी विकास नही हो पा रहा है। पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि खुले में शौच मुक्त करने के नाम पर जिला के गांवों में शौचालय बनाने के लिए जहां लोगों से सरकारी दबाव में शौचालय बनवाएं है, लेकिन उन शौचालयों पर खर्च होने वाला पैसा भी सरकारी स्कीम के तहत लोगों को नही मिल रहा है सरकार के कहने पर लोगों ने अपनी जेब से पैसा लगाकर शौचालय तो बना लिए लेकिन सरकार उनका पैसा दबाएं बैठी है। प्रदीप चौधरी ने मांग करते हुए कहा कि सरकार पहले तो जल्द से जल्द सीमेंट की टैंडरिंग करवाएं ताकि गांवों के विकास को तेजी दी जा सकें और दूसरा जिन लोगों के शौचालय बन गए है और उनका पैसा भी रिलीज करने का काम करें। 

सरकार की ऑनलाइन सेवाएं ऑफलाइन सेवाओं से भी खस्ताहाल: इनेलो के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि आज सरकार हर सरकारी व्यवस्था को ऑनलाइन करने पर तुली हुई है, लेकिन सरकार की ऑनलाइन की ऐसी सेवाएं है, जो ऑफलाइन सेवा से भी खस्ताहाल है, जिसके लिए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राशनकार्ड ऑनलाइन कर दिए, लेकिन अब तक राशनकार्ड ऑनलाइन बनने शुरू नही हुए और रोज लोग राशनकार्ड को लेकर सरकारी कार्यालयों में धक्के खा रहे है परंतु वहां से यही जवाब मिलता है कि राशनकार्ड की कॉपी नहीं है। चौधरी ने कहा कि ऑनलाइन खातों में सरकारी पैसा सही ढंग से नही आता है। यहां तक सरकार द्धारा पैंशन भी ऑनलाइन तो कर दी, लेकिन लोग डाकखानों से लेकर बैंकों में बेकार सेवाओं के चलते रोज परेशान हो रहे है।

 

Tags: Pardeep Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD