Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जयललिता ने शशिकला पुष्पा को पार्टी से निकाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 01 Aug 2016

Last updated on: Aug 01, 2016, 00:00 IST

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) की महासचिव जे. जयललिता ने सोमवार को पार्टी की राज्यसभा सदस्य एल. शशिकला पुष्पा को पार्टी से निकाल दिया। पुष्पा ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम(द्रमुक) के एक नेता को थप्पड़ मारा था। यहां जारी एक बयान में जयललिता ने कहा कि पुष्पा ने पार्टी के सिद्धांतों एवं आचार संहिता के खिलाफ काम किया। इसके साथ ही उन्होंने इस तरह से काम किया, जिससे पार्टी की बदनामी हुई। जयललिता ने कहा कि पुष्पा को सोमवार से पार्टी के सभी पदों एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटाया जाता है। पार्टी सदस्यों को कहा गया है कि वे उनके साथ कोई संपर्क नहीं रखें। 

शशिकला को पार्टी से निकाले जाने की यह कार्रवाई तब हुई, जब पुष्पा ने शुक्रवार शाम दिल्ली हवाईअड्डे पर द्रमुक के राज्यसभा सदस्य तिरुचि शिवा को थप्पड़ जड़ दिया। पुष्पा ने कहा कि शिवा को उन्होंने थप्पड़ इसलिए जड़ा, क्योंकि वह जयललिता के बारे में कुछ अश्लील टिप्पणी कर रहे थे। शिवा बदले की कोई कार्रवाई या हंगामा किए बगैर वहां से चले गए थे। बताया जाता है कि जयललिता ने पुष्पा से दिल्ली हवाईअड्डे पर किए गए व्यवहार के लिए स्पष्टीकरण मांगा था और शिवा पर हमला करने का कारण बताने को कहा था।नई दिल्ली में पुष्पा ने अपनी जान को खतरा होने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा, "मेरी जान को खतरा है। मेरे नेता की ओर से मुझे संवैधानिक पद से इस्तीफा देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। मैं अपने नेता के प्रति बहुत कृतज्ञ हूं।"खबरों के मुताबिक, शशिकला रविवार को अन्नाद्रमुक की महासचिव जयललिता के आवास पर गई थीं।शशिकला ने कहा, "तमिलनाडु में मेरी कोई सुरक्षा नहीं है.. मुझे सुरक्षा की जरूरत है।" शशिकला ने यह बात कही, लेकिन अन्नाद्रमुक के अन्य सदस्यों ने इसका विरोध किया। राज्यसभा के उपसभापति पी. जे. कुरियन ने उन्हें इस मुद्दे पर सभापति को लिखने के लिए कहा। उन्होंने अन्नाद्रमुक के अन्य सदस्यों को आश्वस्त किया कि ऐसे किसी भी सदस्य के संदर्भ को हटा दिया जाएगा, जो खुद का सदन में बचाव नहीं कर सकता। 

 

Tags: Jayalalithaa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD