Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेंद्र मोदी ने लोगों को मोबाइल, इंटरनेट धोखों से बचने को आगाह किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Jul 2016

Last updated on: Jul 31, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागरिकों को मोबाइल फोन और इंटरनेट के जरिये होने वाले धोखों से बचने के लिए आगाह किया। मोदी ने रेडियो पर अपने कार्यक्रम 'मन की बात' में कहा, "लोगों को अपने मोबाइल फोन और इंटरनेट के जरिए उपहारों, ईनामों या अन्य योजनाओं के लुभावने प्रस्ताव दिए जाते हैं। इनसे सतर्क रहने की जरूरत है।"उन्होंने यह बात एक महिला के ऐसे ही धोखे का शिकार होने के बाद आत्महत्या करने की खबरों के संदर्भ में कही।

उन्होंने कहा, "प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से जनता को लूटने के नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। मैं एक सेवानिवृत्त व्यक्ति को जानता हूं, जिनकी एक बेटी विवाह के लायक है और उन्हें अपना घर भी बनाना है। उन्हें विदेश से ऐसे ही उपहार का प्रस्ताव मिला, जिसमें उपहार लेने के लिए उनसे कस्टम ड्यूटी के तौर पर पहले दो लाख रुपये जमा करने को कहा गया।"प्रधानमंत्री ने कहा, "डिजिटल अपराध के एक नए तरीके में अपराधी धोखे से आपके बैंक, क्रेडिट कार्ड का विवरण पता कर लेते हैं और जल्द ही खाते से सारे पैसे निकाल लिए जाते हैं। लोगों को सतर्क रहना चाहिए और ऐसे लुभावने झांसों में नहीं फंसना चाहिए।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD