Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आंध्र प्रदेश में बांध की उंचाई बढ़ाने पर तमिलनाडु को आपत्ति

जे.जयललिता
जे.जयललिता
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 30 Jul 2016

Last updated on: Jul 30, 2016, 00:00 IST

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने शनिवार को कहा कि सरकार ने आंध्र प्रदेश में पलार नदी के उस पार रोधक बांध (चेक डैम) की उंचाई बढ़ाने के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है। याचिका में शीर्ष अदालत से बांध की उंचाई बढ़ाने के कार्य को तमिलनाडु के लोगों के मूल अधिकारों को प्रभावित करने वाली कार्रवाई घोषित करने का निवेदन किया गया है।यहां शनिवार को जारी एक बयान में जयललिता ने कहा कि 18 जुलाई, 2016 को सरकार ने शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर की। 

उन्होंने कहा कि याचिका में सरकार ने शीर्ष अदालत से निवेदन किया है कि तमिलनाडु की अनुमति के बिना पलार नदी के पार रोधक बांध (चेक डैम) की उंचाई बढ़ाने के आंध्र प्रदेश के काम को उनके राज्य के लोगों के मूल अधिकारों को प्रभावित करने वाली कार्रवाई करार दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि याचिका में यह भी निवेदन किया गया है कि बांध की उंचाई घटा कर पूर्व स्तर पर लाने का आदेश आंध्र प्रदेश को दिया जाए।पलार और उनकी सहायक नदियों के पानी की पहुंच तमिलनाडु तक सुनिश्चित करने के लिए आंध्र प्रदेश को आदेश देने हेतु याचिका में शीर्ष अदालत से आग्रह किया गया है।

 

Tags: Jayalalithaa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD