Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सरकार किसानों की आमदन बढ़ाने के लिए गंभीर :ओमप्रकाश धनखड़

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

झज्जर , 29 Jul 2016

Last updated on: Jul 29, 2016, 00:00 IST

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और आज से आरंभ जोखिम फ्री प्रबन्धन पशुधन बीमा जैसी योजनाएं स्वामीनाथन रिपोर्ट में की गई सिफारिशों का ही स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आमदन बढ़ाने के लिए गंभीर है।धनखड़ आज झज्जर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, झज्जर के प्रांगण में पशु बीमा योजना का शुभारंभ करने उपरांत लोगों को सम्बोंधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार हरियाणा प्रदेश को जोखिम मुक्त बनाने के लिए कृत संकल्प है। इस अवसर पर उन्होंने पशुपालकों को बीमा प्रपत्र भी सौंपे और कहा कि किसान पशुधन बीमा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। श्री धनखड़ ने इस मौके पर किसानों व पशुपालकों के लिए लगाई गई एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि पशुधन बीमा योजना में विभाग ने एक लाख पशुओं के बीमा का लक्ष्य रखा है लेकिन इस लक्ष्य से आगे बढक़र भी पशुपालक पशुधन के बीमे के लिए आगे आते हैं तो धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी पशुपालक के एक-एक पशु का बीमा किया जाएगा। 

धनखड़ ने कहा कि प्रदेश के पशुपालकों को उत्पाद की कीमत और पहचान मिले इसके लिए सरकार कृत संकल्प है, उन्होंने कहा हाल ही में देसी गाय के दूध का विपणन वीटा के माध्यम से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा देश में हरियाणा ऐसा इकलौता राज्य है जहां देसी गांव के दूध के विपणन व ब्रिकी का काम शुरू हुआ है और किसान को अधिकतम कीमत भी मिल रही है। धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान और आमजन हितैषी सोच है कि प्रधानमंत्री बीमा योजना से आम आदमी का, फसल बीमा योजना से फसल और पशुधन बीमा योजना से पशुओं का बीमा संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा किसान पर जब विपदा आई तो अतीत में रही सरकारों ने किसानों को क्या दिया और वर्तमान सरकार ने किसानों को किस उदारता के साथ मुआवजा राशि दी यह सभी के सामने हैं। उन्होंने कहा फसल बीमा के नाम पर भी किसानों को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है, जबकि सच यह है कि विपदा आने पर बीमा राशि का भुगतान बीमा कंपनी की तरफ से किया जाएगा न कि किसी किसी यूनियन की तरफ से। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में इस बात का खास ख्याल रखा गया है कि  फसल बीमा पॉलिसी में किसानों को अधिकतम लाभ मिले। फसल बीमा की एवज में देय 6 फीसदी प्रीमियम में से किसान पर केवल दो प्रतिशत प्रीमियम का भार रखा गया है बाकि की राशि का भुगतान राज्य व केंद्र सरकार की ओर से किया जा रहा है। 

धनखड़ ने दावा किया कि जिस तरह से किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना अच्छी लगती है इसी तरह से आने वाले समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भी अच्छी लगेगी। पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग में प्रधान सचिव डा.अभिलक्ष लिखी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी पशुपालक के लिए उसका पशु ही उसके जीवन-यापन की सबसे बड़ी पूंजी होता है। अनहोनी में पशु की जान जाती थी तो पशुपालक के लिए रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन एवं कृषि एवं पशुपालन मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के सतत प्रयासों से पशुधन बीमा योजना से पशुपालक के लिए यह जोखिम खत्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पशुधन बीमा योजना को प्रभावी ढंग से पशुपालकों तक पहुंचाने के लिए विभाग की ओर से गांव-गांव में जागरूकता कैंप लगेंगे और विभाग ने प्रदेश के सभी पशुओं का बीमा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पशुपालन विभाग के महानिदेशक डा. जी.एस. जाखड़ ने मुख्यातिथि सहित अन्य अतिथिगण का स्वागत करते हुए विभागीय रूपरेखा से अवगत कराया। 

 

Tags: Om Parkash Dhankhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD