Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैप्टन को बड़ा झटका, जगमीत सिंह बराड़ ने पटियाला में लगाई सेंध

सुरेश गोगीया ने दिया बराड़ को समर्थन

कैप्टन को बड़ा झटका, जगमीत सिंह बराड़ ने पटियाला में लगाई सेंध
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 28 Jul 2016

Last updated on: Jul 28, 2016, 00:00 IST

पंजाबियत महा-गठबंधन बनाने संबंधी अपनी योजना का ऐलान करने के तुरंत बाद जगमीत सिंह बराड़ एक्शन में आ गए हैं। जिन्होंने आज सुरेश गोगिया के साथ प्रैस कांफ्रैंस को संबोधित किया, जिनको राजनीतिक सैल का वाईस चेयरमैन नियुक्त किया गया था और वह पंजाब युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष हैं। गोगीया पटियाला के होम ग्राउंड में कैप्टन के खासमखासों में जाने जाते हैं।इस अवसर पर बराड़ ने कहा कि वह सुरेश गोगीया द्वारा पैसे व पार्टी में पद के ऑफर को ठुकराते हुए लिए गए सख्त फैसले का स्वागत करते हैं, जिन्होंने लोगों की सेवा करने का फैसला लिया है। वह सभी साफ छवि वाले और वचनबद्ध पंजाब के बेटों को आगे आने और बादलों व कैप्टन के फिक्स मैच सिस्टम से पंजाब को बचाने की अपील करते हैं।सुरेश गोगीया ने कहा कि उन्होंने बादल व कैप्टन के मध्य खेला गया फिक्स मैच देखा है, जब पटियाला उप चुनाव हुए थे। 

उन्होंने देखा कि कैसे कैप्टन ने मजीठिया को बचाया और बादल कभी भी कैप्टन के केसों के बारे में नहीं बोले। लेकिन बराड़ के आह्वान के बाद उनको आखिरकार एक साफ सुथरा मंच मिल गया, जिसके जरिए पंजाब को कैप्टन व उसके परिवार के भ्रष्ट साए से बचाया जा सकता है।गोगीया ने कहा कि कैसे एक कांग्रेसी वर्कर अकालियों के खिलाफ बोल सकता है, जब आपके अपने नेता ही सैंकड़ों करोड़ों रुपयों के घोटालों के आरोपी हों? जब अकाली कांगे्रसी वर्करों के खिलाफ झूठे केस दर्ज करते हैं, तो हम कैप्टन तक पहुंच नहीं पाते, क्योंकि वह पैसे व राजशाही की ऊंची दीवारों से घिरे हुए हैं।

जब यह पूछे जाने पर बराड़ और किसके संपर्क में हैं, क्या वह बैंस भाइयों, नवजोत सिद्ध, प्रगट सिंह व बुलारिया जैसे नेताओं के साथ गठबंधन के लिए आगे बढ़े हैं, पर उन्होंने कहा कि वे उन्हें पहले ही शामिल होने और इस गठबंधन का नेतृत्व करने का आमंत्रण दे चुके हैं और आगामी दिनों में वह उनके साथ बैठक करेंगे।इस अवसर पर लोक हित अभियान के जिला कोआर्डीनेटर संत सिंह घग्गा भी मौजूद रहे।

दलितों पर हमलों बारे:

बराड़ ने कहा कि हाल ही में फाजिल्का में दलितों पर हुआ हमला यू.पी, बिहार व अन्य राज्यों में दलितों पर हुए हमलों के समान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुखबीर बादल राज्य पुलिस के कुछ हिस्से को अपनी प्राइवेट गुंडा फोज के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि वह अपने सियासी विरोधियों व आम नागरिकों को धमका सकें और जलालाबाद में ये हमले इसका सबूत हैं।

मुख्यमंत्री बादल बारे:

बराड़ ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की उस टिप्पणी कि सिद्धू, प्रगट व बुलारिया ने अपनी पाॢटयां छोड़कर अपनी माताओं को धोखा दिया है, पर जोरदार बरसते हुए कहा कि बादल ने अपना पहल चुनाव कांगे्रस उम्मीदवार के रूप में लड़ा था और अपनी प्राइवेट लिमिटेड पार्टी बनाने तक वह हर पक्ष से अकाली दल के थे। जो उन माताओं के आंसुओं के लिए गुनाहगार हैं, जिन्होंने अपने बेटे सुखबीर व मजीठिया के नशों के कारण खोए हैं। वह उस मां के लिए गुनाहगार हैं, जो बरनाला में अपने बेटे के साथ मर गई। वह बादल को पहले पंजाब की युवा विधवाओं की आंखों में झांकने और फिर भाषाण देने की चुनौती देते हैं।

 

Tags: Jagmeet Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD