Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मेरे अभिभावक, संरक्षक रहे हैं राष्ट्रपति : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jul 2016

Last updated on: Jul 25, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बेहद भावुक अंदाज में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रपति अनेक विषयों पर उनके अभिभावक और संरक्षक की भूमिका में रहे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुखर्जी परस्पर देश की दो प्रमुख प्रतिद्वंद्वी पार्टियों से हैं।

राष्ट्रपति भवन में एक संग्रहालय के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री ने मुखर्जी को राष्ट्रपति कार्यालय में चार वर्ष पूरा करने की बधाई दी।प्रधानमंत्री ने कहा, "हम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से सीख सकते हैं कि कैसे अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोग कंधे से कंधा मिलाकर काम कर सकते हैं।"उन्होंने आगे कहा, "मैं दिल्ली में नया था। मेरे लिया यहां तब सबकुछ नया था। तब राष्ट्रपति मुखर्जी ने मेरे अभिभावक की भूमिका निभाई। 

उन्होंने मुझे अनेक मुद्दों पर किसी मार्गदर्शक की तरह राह दिखाई। कुछ ही लोगों को यह सुविधा मिलती है।"प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "आज, मैं गर्व से कह सकता हूं कि भारत सरकार की सारी नीतियां राष्ट्रपति भवन से ही लागू होती हैं, चाहे वह अक्षय ऊर्जा हो या जल संरक्षण, पर्यावरण से संबंधित नीतियां हों या डिजिटल इंडिया।"प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति मुखर्जी ने देश को अप्रतिम योगदान दिया है। उन्होंने कहा, "उन्होंने राष्ट्रपति भवन को भी बहुत कुछ दिया है।"राष्ट्रपति भवन में खुले नए संग्रहालय के बारे में मोदी ने कहा कि यह संग्रहालय अपने आप में इतिहास, कला, कल्पना और प्रौद्योगिकी सबकुछ समेटे हुए है।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD