Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सर्व उच्च अदालत में केंद्र सरकार का पानियों के मुद्दे पर पंजाब विरोधी चेहरा हुआ बेनकाब - आप

हरसिमरत बादल मोदी सरकार से इस्तीफा दे समूह पंजाबियों से मांगे माफी -हिम्मत सिंह शेरगिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर/चंडीगड़ , 13 May 2016

Last updated on: May 13, 2016, 00:00 IST

पानियों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में पंजाब विरोधी स्टैंड लेने पर आज आम आदमी पार्टी ने पंजाब की अकाली-भाजपा गठजोड पर हल्ला बोला। आप ने इसको पंजाब के लोगों के साथ बादल और मोदी की तरफ से किया गया धोखा करार दिया। आप के सीनियर नेता और लीगल सेल के प्रमुख हिम्मत सिंह शेरगिल ने पत्रकारों को संबोधन करते कहा की केंद्र सरकार इस पंजाब विरोधी कदम से न सिर्फ मोदी सरकार का पंजाब विरोधी चेहरा सामने आया है, बल्कि पंजाब के मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल और शरोमणि अकाली दल जो कि केंद्र सरकार में गठजोड का हिस्सा है का भी पंजाब के लोगों के हितों के साथ किए खीलवाड़ का स्पष्ट रूप है। बादल की बहू जो कि केंद्र में मंत्री है भी इस मंद भागे फैसले पर पूर्ण तौर पर जिम्मेवार है।आप के बुलारे कुलतार सिंह के साथ मीडिया के समक्ष अखबारों में प्रकाशित खबरों का हवाला देते हुए शेरगिल ने कहा कि इन खबरों से साफ जाहिर होता है कि किस प्रकार केंद्र की मोदी सरकार ने पंजाब के वासियों के हितों के खिलाफ जाते हुए सर्व उच्च अदालत में पंजाब के विरुद्ध ब्यान दिया।

शेरगिल ने कहा कि सालीस्टिर जनरल रणजीत कुमार जो कि सर्व उच्च अदालत में केंद्र सरकार का पक्षिया रख रहे हैं ने स्पष्ट तौर पर पंजाब के पानियों का हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान के हकों की भी बात की है। उन्होंने ने सुप्रीम कोर्ट में यह कहा कि की जबकि राजस्थान भी इंडस रिवर वाटर बेसिन का हिस्सा है इस लिए राजस्थान का भी पंजाब के पानियों पर पूरा अधिकार है। सालीसिटर जनरल ने सीधे तौर पर पंजाब टर्मिनेशन आफ वाटरस एग्रीमेंट एक्ट का भी विरोध किया और सतलुज यमुना लिंक के निर्माण के हक में ब्यान दिया। शेरगिल ने कहा कि ऐसे स्टैंड के बाद बादल और उसकी पार्टी को केंद्र सरकार में हिस्सेदारी छोड़ कर लोगों की भावनाओं की कद्र करते हुए समूह पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही उनको तुरंत अपनी बहू हरसिमरत बादल को केंद्रीय मंत्रालय से इस्तीफा दिलाना चाहिए। शेरगिल ने कहा की केंद्र सरकार के इस फैसले से यह बात स्पष्ट हो जाती है कि बादल अपने निजी लाभ के लिए बीजेपी के हाथों में खेल रहे हैं। बादल की किसानों प्रति हमदर्दी और पंजाब के पानियों प्रति गंभीरता सिर्फ लोग प्रदर्शन और झूठ का एक पुलंदा ही है और हरसिमरत को इस्तीफे के लिए न कहना पंजाबियों के साथ सरासर धोखा है। शेरगिल ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है जिस में केंद्र सरकार ने पानियों के मामलो में पंजाब के हितों के खिलाफ स्टैंड लिया हो। इस से पहले भी केंद्र सरकार ने सर्व उच्च अदालत में अर्जी दे कर एसवाईएल नहर को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कह थी। 

कुलतार सिंह ने कहा कि एक तरफ तो बड़ा बादल कह रहा है कि पंजाब के पानियों का एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा, दूसरी तरफ बादल की बहू मोदी सरकार के इस पंजाब विरोधी फैसले के साथ खड़ी है। कुलतार सिंह ने कहा कि हरसिमरत बादल को केंद्र सरकार द्वारा सर्व उच्च अदालत में एसवाईएल के निर्माण सम्बन्धित दिए गए हलफनामे खिलाफ आवाज उठानी चाहिए थी, परंतु उसने अपने निजी लाभ के लिए ऐसा नहीं किया। कुलतार ने कहा कि आम आदमी पार्टी का यह मानना है कि सालीस्टिर जनरल रणजीत कुमार ने सिर्फ मंत्री मंडल द्वारा मंजूर किया फैसला ही सर्व उच्च अदालत में रखा है, जिस मंत्री मंडल में हरसिमरत बादल भी एक मंत्री हैं। इस से यह बात स्पष्ट होती है कि हरसिमरत बादल जो कि अकाली दल की ओर से केंद्र सरकार में मंत्री है ने इस फैसले पर अपनी मोहर लगाई है। इस लिए इससे सिद्ध होता है कि बादल और शिरोमणी अकाली दल भी एसवाईएल नहर का जल्द निर्माण करवाने के हक में हैं।

 

Tags: Himmat Singh Shergill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD