Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

हैदराबाद रोड शो में रघुवर दास ने झारखंड में निवेश आमंत्रित किया

रघुवर दास
रघुवर दास
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 20 Jul 2016

Last updated on: Jul 20, 2016, 00:00 IST

हैदराबाद में आयोजित रोड शो में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने निवेशकांे को आश्वस्त कराया कि राज्य में निवेश करने हेतु उन्हें बेहतर औद्योगिक वातारण मिलेगा। उन्होंने निवेशकों को राज्य में निवेश करने हेतु आमंतित्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को सुरक्षा एवं संरक्षण देने हेतु प्रतिबद्ध है। झारखंड अपनी प्रतिबद्धताओं को अंक में नहीं दर्शाता बल्कि कार्य के द्वारा विकास के नए आयाम गढ़ता है। उन्होंने कहा कि जहां अन्य राज्य आंकड़ों की बात करते हैं, वहीं झारखंड योजनाओं को धरातल में उतारने पर विश्वास रखता है। रोड शो में मुख्यमंत्री दास ने कहा, "'मेक इन इण्डिया' एवं झारखण्ड में निवेश को बढ़ावा देने के लिये 15-16 फरवरी 2017 को रांची में 'झारखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मेलन' का आयोजन किया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य झारखण्ड को विकास के स्थायी एवं न्यायसंगत साधनों के माध्यम से घरेलू एवं विदेषी निवेष के गंतव्य के रूप में स्थापित करना साथ ही राज्य के लोगों के लिए आजीविका के अवसरों में बढ़ोतरी करना तथा निवेष के भावी अवसरों के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है।

हैदराबाद में आयोजित इस रोड शो में झारखण्ड सरकार ने राज्य के विविध आर्थिक परिवेश में निवेश के अवसरों के लिए मार्ग प्रशस्त किया। जिसमें ओरेकल एकेडमी के माध्यम से आईटी-आईटीईएस कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए ओरेकल के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ। इसके साथ ही सीमेन्ट के साथ भी एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ जो सीमेन्ट ग्राइन्डिंग युनिट में 600 करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करेगा। इस मौके पर ओरेकल इण्डिया के चेयरमैन एवं प्रबन्ध निदेशक शैलेन्द्र कुमार ने सनराईस सेक्टर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास के दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा, "हमें मुख्यमंत्री की क्षमता पर पूरा भरोसा है और एक साथ मिलकर हम एक ऐसे राज्य का निर्माण करने जा रहे हैं जिसके नागरिक पूरी तरह से सशक्त होंगे और जिनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा।" सीमेन्ट के प्रबन्ध निदेशक एच. एस. बांगर ने भारतीय एवं विदेशी निवेशकों तक पहुंच बनाने के प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने भरोसा जताया कि श्रीसीमेन्ट झारखण्ड की प्रगति में योगदान देगा। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद उन्होंने राज्य के साथ अपने अनुभवों पर प्रकाश डाला तथा निवेश हेतु इज ऑफ डुइंग बिजनेस मॉडल की सराहना की। रोड शो में झारखंड सरकार के अधिकारियों ने विस्तृत प्रेजेन्टेशन्स के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों जैसे ऊर्जा, स्वास्थ्यसेवा, शहरीकरण, शिक्षा एवं कौशल विकास में निवेश के लिए सरकार की प्राथमिकताओं एवं तैयारियों पर प्रकाश डाला। 

 

Tags: Raghubar Das

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD