Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

‘पहले से ही जारी प्रमुख परियोजनाओं के क्रियान्‍वयन में तेजी लायें : बीरेन्‍द्र सिंह

मॉयल (एमओआईएल) स्‍थानीय युवाओं की रोजगार संभावनाएं बढ़ाने के लिए उनके कौशल प्रशिक्षण हेतु अवसर तलाशेगी : बीरेन्‍द्र सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jul 2016

Last updated on: Jul 12, 2016, 00:00 IST

इस्‍पात मंत्री बीरेन्‍द्र सिंह ने मॉयल (एमओआईएल) को पहले से ही जारी परियोजनाओं के क्रियान्‍वयन में तेजी लाने और क्रियान्वित की जाने वाली परियोजनाओं को निर्धारित समय से पहले पूरा करने के लिए लक्ष्‍य तय करने की सलाह दी है। मंत्री महोदय ने इस्‍पात मंत्रालय के अधीनस्‍थ एक सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू) मॉयल के शीर्ष प्रबंधन के साथ आज उद्योग भवन में आयोजित की गई एक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। उन्‍होंने मॉयल से दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना (डीडीयू-जीकेवाई) के अनुरूप विशेषकर वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) वाले क्षेत्रों में स्‍थानीय युवाओं के कौशल प्रशिक्षण के अवसर तलाशने के लिए भी कहा है। कंपनी के सीएसआर संबंधी कार्य की सराहना करते हुए उन्‍होंने मॉयल से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सीएसआर के तहत गोद लिये गये गांवों में विकास कार्य की निगरानी सांसद आदर्श ग्राम योजना (एसएजीवाई) की रूपरेखा के अनुरूप की जा सकती है।

बीरेन्‍द्र सिंह ने मॉयल से एक दीर्घकालिक रणनीति के रूप में अपने मैंगनीज संसाधन आधार को बढ़ाने के लिए कहा है। उन्‍होंने विविधीकरण के लिए मॉयल की मध्‍यावधि योजनाओं की सराहना की, जिसके तहत उसकी खनन संबंधी विशेषज्ञता को साझा किया जाता है। उन्‍होंने खनिज संसाधनों जैसे कि लौह अयस्‍क और मैंगनीज की खोज एवं निकासी में निहित चुनौतियों और अवसरों पर विस्‍तार से चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि लागत के लिहाज से प्रतिस्‍पर्धी क्षमता हासिल करने हेतु अपेक्षित स्‍तर एवं आकार प्राप्‍त करने के लिए इस्‍पात उद्योग हेतु कच्चे माल के प्रतिभूतिकरण के ध्‍येय से इन संसाधनों का अधिकतम इस्‍तेमाल अत्‍यंत आवश्यक है।इस्‍पात सचिव सुश्री अरुणा सुंदरराजन, इस्‍पात संयुक्‍त सचिव सुश्री उरविल्‍ला खाटी, मॉयल के सीएमडी श्री जी पी कुंदार्गी और इस्‍पात मंत्रालय एवं मॉयल के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारीगण भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Birender Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD