Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बंजार विधान सभा क्षेत्र को शिक्षा, सड़क तथा स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं दी जाएगी : कर्ण सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कुल्लू , 02 Nov 2013

Last updated on: Nov 02, 2013, 00:00 IST

बंजार विधान सभा क्षेत्र के विधायक कर्ण सिंह ने कहा कि बंजार विधान सभा क्षेत्र को शिक्षा, सड़क तथा स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि इस क्षेत्र के दूर दराज लोग भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकें। यह उक्त विधायक ने आज न्यूल पंचायत में राजकीय मिडल विद्यालय न्यूल को स्तरोन्नत करके हाई स्कूल न्यूल के उद्घाटन समारोह के अवसर पर एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहे। इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि इस स्कूल के अपग्रेड हो जाने से न्यूल पंचायत के लगभग 10 गांवो के विद्यार्थियों को घर द्वार पर शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने शिक्षकों तथा अभिभावकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आहवान किया, ताकि विद्यार्थियों को अपने प्रतिभा दिखाने का मौका मिले।उन्होंने कहा कि स्कूल में चार दीवारी तक का निर्माण कार्य शीघ्र किया जाएगा और स्कूल में रिक्त पड़े टीजीटी अध्यापकों की भर्ती भी शीघ्र की जाएगी, ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके। 

उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी करते हुए कहा कि न्यूल पंचायत के सभी गांवों को उचित पंयजल व्यवस्था सुनिश्चित करें और पाईप बिछाने के कार्य को गति प्रदान करें।विधायक ने कहा कि फल्ट नाला में 9 लाख रूपये की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा, जिससे इसके आसपास रहने वाले लोगों को यातायात की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि न्यूल कंडी रोड़ के निर्माण का मामला सरकार के ध्यान में लाया जाएगा, ताकि इस मार्ग को जिला मण्डी से जोड़ा जाए। 

इससे पूर्व विधायक ने न्यूल पंचायत के छुवारा गांव में 12 लाख 87 हजार रूपये की लागत से निर्मित आयुर्वैदिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण करके जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा  िकइस अस्पताल में बच्चों को दी जाने वाली नियमित टीकाकरण का व्यवस्था भी शीघ्र किया जाएगा। विधायक ने न्यूल में देव सराएं बनाने के लिए 2 लाख 50 हजार रूपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य बुद्धिसिंह, पंचायत प्रधान न्यूल चैतन्या ठाकुर तथा युवा मण्डल छुआरा के प्रधान चैने राम ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए प्रधानाचार्य बजौरा स्कूल रहमत अली ने स्कूल के प्रबंधन को लेकर विस्तृृत जानकारी दी।इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य केवली देवी, एस.एम.सी के प्रधान मान चन्द, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, पिंगला देवी, उपनिदेशक शिक्षा जगदीश, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशाषी अभियंता भजन लाल गुप्ता, विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता हरिन्द्र ठाकुर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: karan singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD