Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

गरीबों और झूठे मामलों का शिकार लोगों को मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान करेगा ‘आप’ का लीगल सैल

लीगल सैल के मुखी हिम्मत सिंह शेरगिल ने जारी किया विशेष हेल्पलाइन नंबर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Jul 2016

Last updated on: Jul 11, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने घोषणा की है कि पंजाब में राजनीति से प्रेरित झूठे मामलों और सरकारी अत्याचार के पीडि़त लोगों और गरीबों को पार्टी का लीगल सैल विंग नि.शुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान करेगा। इसके साथ ही एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 8437791773 भी जारी कर दिया है। आम आदमी पार्टी के लीगल विंग के प्रधान हिम्मत सिंह शेरगिल के नेतृत्व में पार्टी की नवगठित लीगल विंग टीम द्वारा आयोजित प्रथम बैठक में यह फैसला लिया गया।सोमवार को ‘आप’ द्वारा जारी प्रैस ब्यान में एडवोकेट हिम्मत सिंह शेरगिल ने बताया कि पंजाब की अकाली दल-भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी की चढ़त से बुरी तरह बौखला गई है और आम आदमी पार्टी के वालंटियर्स, समर्थकों और नेताओं पर झूठे मामले दर्ज कर रही है। आम आदमी को डराने, धमकाने और झूठे मामलों में फंसाने के लिए सरकारी मशीनरी का सरेआम दुरुपयोग हो रहा है। बैठक दौरान फैसला लिया गया कि राज्य स्तरीय नेताओं से लेकर बूथ स्तर के ‘आप’ वालंटियर्स और आम लोगों पर राजनीतिक बदलेखोरी से दर्ज झूठे मामलों में ‘आप’ के कानूनी विंग की टीम मुफ्त कानूनी सहायता मुहैया करेगी।

शेरगिल ने यह भी बताया कि पार्टी का कानूनी विंग उन लोगों को भी मुफ् त कानूनी सेवाएं प्रदान करेगा जो गरीबी और आर्थिक तंगी के कारण कानूनी सहायता लेने से वंचित हैं। शेरगिल ने कहा कि आम आदमी पार्टी उन लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है जिनके साथ सत्ता के नशे में डूबे बादल परिवार, बिक्रम सिंह मजीठिया, अकाली और भाजपा के मंत्रियों और हलका इंचार्ज व अन्य नेताओं द्वारा कोई जबर, जुल्म अथवा बेइंसाफी की गई है। शेरगिल ने कहा कि कोई भी अकाली-भाजपा सरकार का कोई भी पीडि़त लीगल विंग के उक्त हेल्पलाइन नंबर पर फोन, मैसेज, व्हट्सऐप के अलावा ‘आपलीगलसैलपंजाब एट जीमेल डॉट काम’ पर ईमेल भी कर सकता है।बैठक में यह भी फैसला किया किया पार्टी का लीगल सैल अपनी इन सेवाओं के लिए पंजाब में एक व्यापक मुहिंम शुरू करेगा। इस अभियान के तहत आम लोगों को उनके कानूनी अधिकारों संबंधी जागुरूक किया जाएगा।

 

Tags: Himmat Singh Shergill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD