Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

पत्रकार, पूर्व कांग्रेसी और अब भाजपा के प्रवक्ता हैं एम.जे. अकबर

एम.जे. अकबर
एम.जे. अकबर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jul 2016

Last updated on: Jul 05, 2016, 00:00 IST

दिग्गज पत्रकार से नेता बने मोबाशर जावेद (एम.जे.) अकबर कभी बिहार के किशनगंज से कांग्रेस के सांसद थे और अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता हैं। कांग्रेस में होने के दौरान उन्होंने 2002 में हुए गुजरात दंगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी आलोचना की थी।पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और चंद्रशेखर के करीबी माने जाने वाले अकबर का मोदी के मंत्रि परिषद में शामिल होना हैरानी की बात नहीं है।हमेशा से भाजपा के खिलाफ बोलने वाले अकबर का मोदी सरकार के प्रति रुझान दिखाना कई लोगों को हैरत में डाल चुका है। अकबर का झारखंड से राज्यसभा के सदस्य का कार्यकाल पिछले माह समाप्त हो गया था, लेकिन वह फिर से मध्य प्रदेश से उच्च सदन के सदस्य बन गए। 

अकबर का कहना है कि मोदी को अनावश्यक ही 2002 से लक्ष्य बनाया गया है, जबकि कोई भी उनकी इन दंगों में संलिप्तता साबित नहीं कर पाया है। मोदी सरकार के प्रति अपना रुझान दिखाते हुए सितम्बर 2015 में असहिष्णुता पर छिड़ी बहस के दौरान उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 'भारतीय लोकतंत्र का बिगड़ैल बच्चा' करार दिया था। अपने राजनीतिक करियर में अकबर ने 1989 में लोकसभा चुनाव जीता था, इस दौड़ में उन्होंने सैयद शहाबुद्दीन को मात दी थी। हालांकि, उन्हें स्वयं 1991 में हार का सामना करना पड़ा था। बोफोर्स विवाद के दौरान राजीव गांधी ने अकबर की प्रशंसा की थी और उसके बाद वह कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता बन गए। हालांकि, पी.वी. नरसिम्हा राव के कार्यकाल में वह पार्टी में टिक नहीं पाए और 1992-93 तक वह पत्रकारिता में वापस आ गए।

 

Tags: MJ Akbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD