Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

खान हत्याकांड में 2 भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी हो : दिलीप पांडेय

दिलीप पांडेय
दिलीप पांडेय
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Jun 2016

Last updated on: Jun 16, 2016, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) उपाध्यक्ष करण सिंह तंवर को एनडीएमसी के एक अधिकारी की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस से क्लीनचिट मिलने के बाद सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को पुलिस कार्रवाई पर उंगली उठाई और मामले में एक अन्य भाजपा सांसद सहित उनकी गिरफ्तारी की मांग की। एनडीएमसी के एस्टेट ऑफिसर-कानूनी सलाहकार एम. एस. खान की पिछले माह भाड़े के हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक होटल का मालिक रमेश कक्कड़ इस हत्या में मुख्य आरोपी है। आरोप है कि उसने खान को रास्ते से हटाने के लिए भाड़े पर हत्यारों को बुलाया था।'आप' की दिल्ली इकाई के संयोजक दिलीप पांडेय ने कहा, "हमने एनडीएमसी उपाध्यक्ष तंवर के खिलाफ पर्याप्त सबूत उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने खान को हटाने की मांग करते हुए उप राज्यपाल नजीब जंग को एक पत्र लिखा था। तो फिर दिल्ली पुलिस उन्हें क्यों बचा रही है? पुलिस भाजपा के प्रवक्ता की तरह काम कर रही है।"

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस तंवर और भाजपा सांसद महेश गिरी को बिना पूछताछ किए क्लीन चिट नहीं दे सकती है। आप नेता ने आरोप लगाया कि महेश गिरी भी इस हत्या में संलिप्त हैं।दिलीप ने संवाददाताओं से कहा, "दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तंवर व गिरी से पूछताछ नहीं की। उन्हें उपयुक्त जांच के बिना बेकसूर साबित नहीं किया जा सकता।"उन्होंने आरोप लगाया कि खान हत्याकांड में दो तरह की सुपारी दी गई थीं। एक इस बात के लिए थी कि खान जिस मामले की जांच कर रहे हैं, उसे प्रभावित किया जाए। जब यह असफल हो गई तो फिर खान को जान से मारने की सुपारी दी गई।आप नेता ने तंवर व गिरी को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की भी मांग की।उन्होंने कहा, "उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। उनके कॉल रिकॉर्ड की जांच होनी चाहिए एवं खाते सील किए जाने चाहिए। उनसे पूछताछ से संबंधित तथ्यों का सार्वजनिक किया जाना चाहिए और अदालत में पेश किया जाना चाहिए।"आरोप है कि कक्कड़ ने खान को 140 करोड़ रुपये के होटल विवाद में उनका पक्ष लेने के लिए तीन करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की थी। इसे खान ने ठुकरा दिया था जिसके परिणामस्वरूप उनकी हत्या कर दी गई।

 

Tags: Dilip Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD