Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

दिल्ली में उपचुनाव होने पर हम ज्यादातर सीटें जीतेंगे : अजय माकन

अजय माकन
अजय माकन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jun 2016

Last updated on: Jun 15, 2016, 00:00 IST

दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख अजय माकन ने बुधवार को कहा कि मुख्य संसदीय सचिव बनाए गए आम आदमी पार्टी (आप) के 21 विधायक अगर अयोग्य घोषित किए गए और इसके बाद दिल्ली की इन 21 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए गए, तो उनकी पार्टी इनमें से अधिकांश सीट जीतेगी। माकन ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "इनमें से ज्यादातर विधानसभा सीटें कांग्रेस के दिग्गजों के पास रही हैं जिनमें महाबल मिश्रा, अरविंदर सिंह लवली और ए. के. वालिया आदि हैं। हमें भरोसा है कि अगर उपचुनाव होते हैं तो हम इन 21 सीटों में से ज्यादातर पर जीत हासिल करेंगे।"उन्होंने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष का पद उनकी पार्टी की झोली में गिरेगा।माकन ने आम आदमी पार्टी (आप) पर आरोप लगाया कि उसने मुख्य संसदीय सचिव के मुद्दे पर लोगों को गुमराह किया है।दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शीला दीक्षित के पहले कार्यकाल के दौरान माकन भी मुख्य संसदीय सचिव रह चुके हैं। 

उन्होंने कहा, "एक मुख्य संसदीय सचिव को पारिश्रमिक नहीं भी दिया जाए तो कम से कम एक कार्यालय की जगह, एक गाड़ी और ड्राइवर मिलता ही है। तो, यह कैसे लाभ का पद नहीं है।"माकन से इस विधेयक के विधायी पहलू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "जब शीला दीक्षित मेरी नियुक्ति के लिए विधेयक लेकर आईं थीं तो उसे विधानसभा में धन विधेयक के रूप में पेश किया गया था। दोबारा जब 2007 में इसमें संशोधन किया गया तब भी यह धन विधेयक ही था।"उन्होंने कहा कि 'आप' अगर इस विधेयक को उचित माध्यम से लेकर आई होती, तो राष्ट्रपति जरूर उसे अपनी मंजूरी देते।राष्ट्रपति द्वारा इस विधेयक को मंजूरी नहीं दिए जाने के कारण आप के 21 विधायक अयोग्य घोषित हो सकते हैं। माकन ने कहा कि 'आप' ने ये पद अपने विधायकों को साथ जोड़े रखने के लिए दिए थे। उन्होंने कहा, "आप ने इन मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति 13 मार्च को की थी, जो अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक महीने बाद था। इसी दौरान योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण पार्टी से बाहर निकाल दिए गए। इन विधायकों को अगर ये पद नहीं दिए जाते तो वे योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के साथ चले जाते।"माकन ने कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था, जिसने चुनाव आयोग से मिलकर 'आप' के इन 21 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की थी।

 

Tags: Ajay Maken

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD