Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

मायावती-मुलायम सिंह यादव के बीच उत्तर प्रदेश को लूटने की जुगलबंदी : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगम परेड ग्राउंड (इलाहाबाद) , 13 Jun 2016

Last updated on: Jun 13, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार इलाहाबाद पहुंचे नरेंद्र मोदी संगम परेड ग्राउंड पर आयोजित रैली में उत्तर प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों मुलायम सिंह यादव व मायावती पर काफी आक्रामक दिखाई दिए। मोदी ने दोनों नेताओं पर करारा हमला करते हुए कहा कि माया-मुलायम के बीच उत्तर प्रदेश को लूटने की जुगलबंदी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली स्थल पर अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उत्तर प्रदेश में पहली बार एक मंच पर मोदी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कलराज मिश्र, मनोज सिन्हा और अमित शाह दिखाई दिए।इसके अलावा, मंच पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर भी मौजूद थे।

मोदी ने कहा, "विधानसभा चुनाव से पहले मुलायम ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार बनी, तो मायावती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और यही बातें अब मायावती कह रही हैं। आए दिन वह यही कहती नजर आती हैं कि अगर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार बनी, तो मुलायम के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। सही बात यह है कि इन दोनों नेताओं की जुगलबंदी ने उत्तर प्रदेश को लूट के दलदल में धकेल दिया है।"मोदी ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के यज्ञ में भाई-भतीजावाद, जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और गुंडाराज की आहूति देनी पड़ेगी। अगले विधानसभा में इन सबकी आहूति मिलने के बाद ही प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ सकेगा।

प्रधानमंत्री ने कल्याण सिंह व राजनाथ सिंह की सरकारों का जिक्र करते हुए कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में अच्छी सरकार चलाकर दिखाई है। आगे अगर मौका मिलेगा, तो सरकार पूरी ताकत लगाकर उत्तर प्रदेश का विकास करेगी।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, "उत्तर प्रदेश ने देश को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व रक्षामंत्री दिए हैं। अब समय आ गया है कि प्रदेश में सरकार बनाकर उस ऋण को चुकता करने का काम किया जाए।"मोदी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि एक बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का मौका दीजिए। सरकार बनने के बाद यदि हम निजी स्वार्थों में लिप्त पाए जाएं, तो आप लोग हमें प्रदेश से लात मारकर बाहर निकाल दीजिएगा।उत्तर प्रदेश में बिजली को लेकर केंद्र सरकार की ओर से किए गए कार्यो का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1529 गांव ऐसे थे, जहां बिजली का खंभा भी नहीं पहुंचा था। लेकिन, पिछले दो वर्षो के दौरान हमने देश के 18,000 गांवों में बिजली का खंभा पहुंचाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश के 1529 में से 1352 गांवों में न सिर्फ बिजली का खंभा लग गया है, बल्कि बिजली की आपूर्ति भी हो रही है।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD