Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

राज्यसभा चुनाव के मतदान की वीडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक की जाए-अभय चौटाला

असीम का संदिग्ध आचरण व गडबडी साफ नजर न आए तो वे राजनीति छोडऩे को भी तैयार है -नेता प्रतिपक्ष

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंड़ीगढ़ , 13 Jun 2016

Last updated on: Jun 13, 2016, 00:00 IST

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने राज्यसभा चुनाव के  मतदान की वीडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक किए जाने की मांग की है। इनेलो नेता ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के ब्यान पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि जिस तरह से विवाद उठने के बाद प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया गया था, उसी तरह अब विवादों के चलते राज्यसभा चुनाव की वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इसे सबके सामने सार्वजनिक न कर सके तो कम से कम पत्रकारों, मौजूदा अथवा रिटायर्ड न्यायिक अधिकारियों या आईएएस अधिकारियों की एक कमेटी के समक्ष इस वीडियो को दिखाया जाए। अगर उस वीडियो में असीम गोयल व अन्य विधायकों के वोट डालने में लगे सामान्य समय में भारी अंतर, असीम का इस दौरान संदिग्ध आचरण व गडबडी साफ नजर न आ जाए तो वे राजनीति छोडऩे को भी तैयार है। पत्रकार सम्मेलन में इनेलो नेता आरएस चौधरी, बीडी ढालिया, रामसिंह बराड व प्रवीण आत्रेय भी मौजूद थे।

इनेलो नेता ने कहा कि चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज करवाने का अधिकार केवल निर्दलीय प्रत्याशी आरके आनंद के पास है और वे अपने स्तर पर शिकायत दर्ज करवा रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी इस बारे में चुनाव आयोग को एक चि_ी लिखकर पूरी धांधली के बारे में जरूर अवगत करवाएगी। उन्होंने कहा कि अनिल विज हरियाणा के वरिष्ठ मंत्री हैं इसलिए उन्हें राज्यसभा चुनाव की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करवानी चाहिए जिसमें सभी विधायकों के वोट डालने और निशान लगाने से लेकर वापसी तक का पूरा ब्यौरा हो और रिकॉर्डिंग बिना किसी काट छांट के दिखाई जाए, ताकि लोगों का प्रजातंत्र पर विश्वास बना रहे और साजिश रचने वाले षड्यंत्रकारियों को सामने लाया जा सके। इनेलो नेता ने कहा कि वोट डालते समय सिर्फ एक लाइन खिंचने पर औसतन 2 से 3 सेकंड लगते थे लेकिन जब आप बाकी विधायकों की तुलना में असीम का वीडियो देखोगे तो सब पता चल जाएगा की वहां कितना टाइम लगा और किस तरह से वहां छेड़छाड़ हो रही थी। उन्होंने कहा कि सुबह से विधान सभा में मौजूद असीम गोयल का सभी भाजपा व अन्य विधायकों के वोट डालने के बाद लंबे समय तक वोट डालने के लिए रूके रहना और कांग्रेस विधायकों से पहुंचने से ठीक पहले वहां जाकर वोट डालने के बहाने वहां काफी समय व्यतीत करना अपने आप सारे मामले को संदिग्ध बनाता है। उन्होंने कहा कि इस पूरी धांधली में भाजपा नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुलदीप शर्मा व करण सिंह दलाल की भी पूरी मिलीभुगत थी।

 इनेलो नेता ने कहा कि अब तो बीके हरिप्रसाद के ब्यान से भी यह बात साफ हो गई है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुनाव एजेंट को अपना वोट नहीं दिखाया क्योंकि खाली वोट भूपेंद्र सिंह हुड्डा का ही था, यह बात भी लगभग स्पष्ट हो चुकी है। इनेलो नेता ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस और भाजपा के कुछ नेता इस षड्यंत्र पर पर्दा डालने के लिए जानबूझकर भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं । इनेलो नेता ने कहा कि कांग्रेस को इस बदनामी से कैसे बचाया जा सके इसलिए अब यह सब दिखावा किया जा रहा है । इनेलो नेता ने फिर दोहराया की असीम गोयल के बाद डाले गए लगातार 13 वोट रद्द हुए हैं और उसमें सीरियल नंबर 104 पर भूपेंद्र हुड्डा द्वारा डाले गए वोट का बैलट पेपर खाली था और उस पर कोई मार्क नहीं किया गया था। इनेलो नेता ने कहा कि असीम गोयल और करण सिंह दलाल इसलिए उनको टारगेट कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने इनकी पोल खोलने का काम किया है। 

जाट आरक्षण के मामले में सरकार की नियत में शुरु से ही खोट था- अभय चौटाला

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जाट आरक्षण के मामले में सरकार की नियत में शुरु से ही खोट था इसीलिए अब यह मामला अदालत में अटका हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार विधानसभा से पारित आरक्षण बिल पर तुरंत राज्यपाल की मोहर लगवा संसद में इसे 9वें अनुच्छेद में शामिल करवा दिया जाता तो मामला अदालती प्रकिया से बाहर हो जाता। इनेलो नेता ने कहा कि मेहम की रैली में मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया ब्यान लोगों को उकसाने वाला है। मेहम में सीएम ने कहा था कि अगर कोई अकड़ दिखाएगा तो हमारे पास फोर्स है हम निपटना जानते हैं । यह उत्तेजना पैदा करने और टकराव को बढ़ाने वाला बयान है। उन्होंने इस ब्यान को निंदनीय बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपने ब्यान पर स्पष्टीकरण दें, लोगों से माफी मांगे और अपना वादा निभाते हुए आरक्षण देने का काम करें। 

इनेलो नेता ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री मनोहर लाल, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ निरंतर यह कहते हैं कि वे आरक्षण के पक्षधर हैं और आरक्षण को दिलाएंगे दूसरी तरफ ऐसे बयान देकर लोगों को उकसाने का काम किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इनेलो आरक्षण देने की पक्षधर रही है और जिन 5जातियों को पहले आरक्षण मिल गया था और भाजपा ने भी आरक्षण देने का वादा किया था उन पांचों जातियों को आरक्षण मिलना ही चाहिए। इनेलो नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री 15 जून को खाप नेताओं से जब मुलाकात करेंगे तो वह  मामले की गंभीरता को समझते हुए इस मामले को हल करने और लोगों से किए वादे को पूरा करने का काम करें। इनेलो नेता ने कहा कि जब अदालत में जाट आरक्षण मुद्दे पर सुनवाई हो रही थी तो उस समय हरियाणा के महाअधिवक्ता वहीं मौजूद थे और वे अदालत से सरकार का पक्ष रखने का आग्रह करते हुए कुछ समय दिए जाने की मांग करते तो शायद आज स्थिति कुछ अलग होती।

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD