Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की स्थिति में किया सुधार किया : परनीत कौर व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ

 

पंजाब चुनाव के कुछ ही माह पहले गठित हुई स्वराज पार्टी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/नई दिल्ली , 29 May 2016

पंजाब विधानसभा चुनाव के कुछ ही माह रह गए हैं, इस बीच रविवार को स्वराज पार्टी नाम से एक नई पार्टी शुरू करने की घोषणा की गई। पंजाब विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मंजीत सिंह ने चंडीगढ़ में इसकी घोषणा की। इस नई पार्टी ने खुद को स्वराज अभियान से जुड़े होने की घोषणा की है। स्वराज अभियान आम आदमी पार्टी (आप) से निष्कासित नेता योगेंद्र यादव की अध्यक्षता वाला एक सामाजिक-राजनीतिक गुट है। सर्वसम्मति से स्वराज पार्टी के अध्यक्ष चुने गए मनजीत सिंह ने कहा, "पूरे पंजाब से 'स्वराज लहर' के बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने स्वराज पार्टी की शुरुआत की है। प्रखंड से ग्राम स्तर तक पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए 41 सदस्यीय राज्य कार्य समिति का गठन किया गया है।" 

'स्वराज लहर' स्वराज अभियान की पंजाब इकाई है। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि पंजाब के 22 जिलों में से 11 में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा काम भी करने लगा है। हालांकि, इस सम्मेलन में जहां नई पार्टी के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया उसमें स्वराज अभियान के योगेंद्र यादव एवं प्रशांत भूषण सहित कोई भी राष्ट्रीय नेता मौजूद नहीं था। स्वराज पार्टी की घोषणा के कुछ घंटों के अंदर ही 'स्वराज अभियान' ने एक बयान जारी कर खुद को इस पार्टी से अलग कर लिया। 

 

Tags: Yogendra Yadav , Prashant Bhushan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD