Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महबूबा मुफ्ती ने भाजपा संग सरकार गठन को उचित बताया

महबूबा मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 28 May 2016

Last updated on: May 28, 2016, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उनके पिता का सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के साथ गठजोड़ इतना बड़ा फैसला नहीं था, जितना कि दिवंगत नेता शेख मुहम्मद अब्दुल्ला का वह फैसला था, जिसके तहत उन्होंने वर्ष 1947 में राज्य के भारत के साथ रहने का समर्थन किया था। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के बाहर के पूर्व सैनिकों के लिए उनकी सरकार की सैनिक कालोनी बनाने की कोई योजना नहीं है। राज्य विधानसभा में अपने लंबे भाषण में महबूबा ने कहा, "यह नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की उनकी सरकार और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) की आलोचना का जवाब है।" 

नेकां महबूबा और उनके दिवंगत पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद की दक्षिणपंथी हिंदू पार्टी के साथ राज्य में सरकार बनाने को लेकर लगातार आलोचना करती रही है। महबूबा ने कहा, "सरकार बनाने के लिए भाजपा के साथ गठजोड़ उतना बड़ा फैसला नहीं था, जितना कि जम्मू एवं कश्मीर के सबसे बड़े नेता शेख मुहम्मद अब्दुल्ला ने लिया था, जिसके तहत उन्होंने 1947 में एक मात्र मुस्लिम बहुल राज्य को भारत के साथ रखने का समर्थन किया था।" विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए घाटी में अलग से कालोनियां बनाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम कश्मीरी पंडितों की मर्यादित ढंग से वापसी के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए हम अस्थाई तौर पर रहने की सुविधा विकसित कर रहे हैं, जो केवल उनके लिए विशेष नहीं, बल्कि मिश्रित व्यवस्था होगी। इसके लिए स्थानों की पहचान की जाएगी। इनमें 50 फीसदी आवास कश्मीरी पंडितों को दिए जाएंगे, जबकि शेष अन्य समुदाय के लोगों को दिए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि यदि राजनीतिक कार्यकर्ता जो गांवों से शहरों में आए हैं, वे वापस अपनी जगह पर लौटने को तैयार नहीं हैं, तो आप कैसे उम्मीद करते हैं कि ऐसे समय में कश्मीरी पंडित वापस अपने घर लौटेंगे? उन्होंने कहा, "एक बार जब स्थिति अनुकूल हो जाएगी तभी वे अपने मूल स्थानों पर लौट पाएंगे।" घाटी में पूर्व सैनिकों के लिए कालोनी बनाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बाहर के पूर्व सैनिकों के लिए सैनिक कालोनी बनाने की कोई योजना नहीं है। जम्मू शहर में 1975 में एक सैनिक कालोनी का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री शेख मुहम्मद अब्दुल्ला ने किया था।महबूबा ने कहा, "हाल में सैनिक बोर्ड ने कई बैठकें कर घाटी में इस तरह की एक कालोनी बनाने का आग्रह किया। लेकिन अब तक इस कार्य के लिए किसी भूमि की पहचान नहीं की गई है। इस मुद्दे को कुछ लोग अपने निहित स्वार्थों के लिए भुना रहे हैं।" महबूबा ने घाटी के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) विवाद को सांप्रदायिक रंग देने को लेकर टीवी चैनलों की आलोचना की। मुख्यमंत्री ने मेडिकल में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी ) के आयोजन का समर्थन किया। 

 

Tags: Mehbooba Mufti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD