Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोदी सरकार ने मनरेगा का शुद्धीकरण किया : चौधरी बीरेंद्र सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 27 May 2016

Last updated on: May 27, 2016, 00:00 IST

केंद्रीय ग्रामीण एवं विकास मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में मनरेगा में जो भ्रष्टाचार की शिकायतें थीं, उन्हें समाप्त कर मोदी सरकार ने इस योजना का शुद्धीकरण किया है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए बीरेंद्र सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। भाजपा ने मोदी सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचने के लिए केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के पदाधिकारियों को अनेक स्थानों पर भेजा है, उसी क्रम में केंद्रीय मंत्री सिंह यहां संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में कई योजनाओं का ठीक तरह से क्रियान्वयन नहीं हुआ था, इनमें से एक मनरेगा थी, जिस पर से लोगों का विश्वास ही उठ गया था। 

मोदी सरकार ने इस योजना का शुद्धीकरण किया और अब 94 प्रतिशत लेगों के खातों में सीधे राशि पहुंचने लगी है। देश की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों और चीन व पाकिस्तान की बढ़ती गतिविधियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत की सैन्य शक्ति इन स्थितियों से निपटने में सक्षम है। वहीं भारत अपनी सैन्य शक्ति को और बढ़ाने के लिए 2030 तक 400 लड़ाकू विमान खरीदेगा। हरियाणा में हुए जाट आंदोलन से हुई राष्ट्रीय क्षति को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि आंदोलन तो होते रहते हैं, मगर हरियाणा तेज गति से विकास कर रहा है। इस मौके पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल भी मौजूद थे। 

 

Tags: Birender Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD