Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जयललिता ने स्टालिन से कहा, बैठने की व्यवस्था प्रोटोकॉल के तहत थी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 24 May 2016

Last updated on: May 24, 2016, 00:00 IST

शपथ ग्रहण समारोह में डीएमके के कोषाध्यक्ष एम.के. स्टालिन के शामिल होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए जयललिता ने उन्हें धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समारोह में बैठने की व्यवस्था प्रोटोकॉल के अनुरूप थी और उनके और उनकी पार्टी के प्रति अनादर दर्शाने की कोई मंशा नहीं थी। यहां जारी एक बयान में जयललिता ने कहा, "मुझे सूचित किया गया है कि लोक विभाग ने कार्यक्रम के लिए सभा कक्ष में बैठने की व्यवस्था प्रोटोकॉल नियम के अनुरूप की थी।"उन्होंने कहा, "अगर बैठने की व्यवस्था से उन्हें कोई परेशानी हुई तो मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहूंगी कि उनके और उनकी पार्टी के प्रति अनादर दर्शाने की कोई मंशा नहीं थी।"

जयललिता ने कहा कि अगर अधिकारीगण उनके संज्ञान में लाए होते कि स्टालिन समारोह में आएंगे तो नियमों में ढील देकर अग्रिम पंक्ति में उनके बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए होते।उन्होंने कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं और राज्य की बेहतरी के लिए उनकी पार्टी के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।"जयललिता और उनकी मंत्रिपरिषद के शपथ लेने के तुरंत बाद डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि ने सोमवार को शिकायत की कि स्टालिन को पिछली पंक्ति में बैठाकर सत्ताधारी एआईडीएमके ने उनकी पार्टी का अपमान किया।

करुणानिधि ने कहा कि चुनाव में 89 सीटें जीत कर विधानसभा में डीएमके मुख्य विपक्षी पार्टी होगी और स्टालिन सदन की एक अग्रिम पंक्ति में होंगे। लेकिन चुनाव हारने वाले एआईएडीएमके के घटक दल एआईएसएमके के नेता शरत कुमार को अग्रिम पंक्ति में बैठाया गया, जबकि स्टालिन और डीएमके के अन्य नेताओं को 10वीं पंक्ति में सीटें दी गईं।मद्रास वश्वविद्यालय के शताब्दी हॉल में राज्यपाल के.रोसैया ने जयललिता और उनके 28 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

Tags: Jayalalithaa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD