Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जयललिता ने 500 शराब दुकानें बंद करने के आदेश दिए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 23 May 2016

Last updated on: May 23, 2016, 00:00 IST

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने सोमवार को शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद 500 शराब की दुकानों को बंद करने की घोषणा की। उन्होंने शराब की दुकानों के खुले रहने की अवधि भी दो घंटे के लिए घटा दी।सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि शराब की दुकानें दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेंगी। पहले ये दुकानें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहती थीं।आदेश पर प्रतिक्रिया जताते हुए पीएमके संस्थापक एस. रामदास ने कहा कि सरकार को शराब की दुकानों की शाम की अवधि घटानी चाहिए थी, जब सर्वाधिक बिक्री होती है।उन्होंने कहा कि सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि ये 500 दुकानें कब बंद की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 7,000 शराब की दुकानें हैं और यदि हर साल 500 दुकानें बंद की जाएंगी, तो सभी दुकानें बंद करने में 14 साल लगेंगे।उन्होंने कहा, "जब शराब की दुकानें बंद करने का नीतिगत फैसला ले लिया गया है, तब सरकार को हर महीने एक निश्चित संख्या में दुकानें बंद करनी चाहिए, ताकि इस साल के आखिर तक सभी शराब की दुकानें बंद हो जाएं और समाज को लाभ मिल सके।"उन्होंने साथ ही मांग की कि सरकार को शराब की दुकानों में काम करने वाले कामगारों के लिए वैकल्पिक रोजगार की घोषणा करनी चाहिए।तमिलनाडु में राज्य सरकार के उपक्रम द्वारा शराब की खुदरा बिक्री की जाती है, जिसे आम तौर पर तसमैक आउटलेट कहा जाता है।शराब की बिक्री से राज्य सरकार को सालाना 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक की आय होती है।

 

Tags: Jayalalithaa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD