Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जयललिता ने कृषि ऋण माफ किया, नि:शुल्क बिजली का आदेश

जयललिता
जयललिता
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 23 May 2016

Last updated on: May 23, 2016, 00:00 IST

तमिलनाडु में छठी बार मुख्यमंत्री पद संभालते हुए मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने चुनाव पूर्व किए गए वादों को पूरा करने के लिए सोमवार को कृषि ऋण की माफी, घरेलू उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट और हथकरघा बुनकरों को 750 यूनिट तक बिजली नि:शुल्क देने से संबंधित आदेश पर हस्ताक्षर किए। सरकारी शराब की दुकानों के खुला रहने के समय में कमी करने और गरीब लड़कियों की शादियों में आठ ग्राम सोना देने से संबंधित आदेश जारी किया गया।यहां जारी एक बयान में सरकार ने कहा कि जयललिता ने कृषि ऋण माफ करने तथा कोऑपरेटिव बैंक से लिए गए मध्य व दीर्घावधि के ऋणों को माफ करने से संबंधित आदेश पर हस्ताक्षर किया।

बयान के मुताबिक, इससे सरकार पर 5,780 करोड़ का भार बढ़ेगा।उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट तक बिजली नि:शुल्क देने के आदेश पर भी हस्ताक्षर किया।इसके लिए सरकार प्रत्येक वर्ष 1,607 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी प्रदान करेगी।जयललिता ने गरीब लड़कियों की शादी पर आठ ग्राम सोना देने का भी आदेश पारित किया।सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) ने राज्य में चरणबद्ध तरीके से शराब की बिक्री बंद करने का वादा किया था।तमिलनाडु में शराब खुदरा स्तर पर तस्मैक नामक दुकानों में मिलती हैं।जयललिता ने राज्य में शराब की 500 दुकानों को बंद करने तथा शराब की दुकानों के खुलने के समय में कमी करने के आदेश पर भी हस्ताक्षर किया।नए आदेश के मुताबिक, शराब की दुकानें दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगी। इससे पहले, शराब की दुकानें 10 बजे सुबह से 10 बजे रात तक खुली रहती थीं।

 

Tags: Jayalalithaa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD