Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जे. जयललिता ने विपक्ष और एक्जिट पोल दोनों को दी मात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 19 May 2016

Last updated on: May 19, 2016, 00:00 IST

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के नेतृत्व में उनकी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) ने एक्जिट पोल को गलत साबित करते हुए गुरुवार को बहुमत हासिल करने में सफलता पाई। विधानसभा की 232 में से 134 सीटों पर एआईएडीएमके की जीत के बाद भावविभोर जयललिता ने कहा, "मैं लोगों द्वारा दी गई इस जीत से अभिभूत हूं। मैं और मेरी पार्टी तमिलनाडु के लोगों के ऋणी हैं।"उन्होंने कहा, "1984 के बाद से ही कोई भी सत्ताधारी पार्टी राज्य में दोबारा सरकार बनाने में कामयाब नहीं रही है।"जयललिता ने कहा कि उनकी भावनाओं का वर्णन करने के लिए शब्दकोष में कोई शब्द नहीं है। उन्होंने इस जीत को सचमुच 'ऐतिहासिक' बताया। निर्वाचन आयोग ने राज्य में दो निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान को स्थगित किया हुआ है। 

डीएमके-कांग्रेस गठजोड़ 97 सीटों पर सिमट कर रह गया। कांग्रेस को केवल 8 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं, एक सीट डीएमके की सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को मिली है। डीएमके ने 89 सीट जीती हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत के लिए जयललिता को बधाई दी है। हालांकि, उनकी पार्टी चुनावों के दौरान जयललिता पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाती रही थी। डीएमके-कांग्रेस की हार के अलावा इस चुनाव में छह दलों के उस गठजोड़ का भी सूपड़ा साफ हो गया जो अभिनेता से नेता बने ए. विजयकांत के नेतृत्व में बना था और वह खुद मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे थे। 

लेकिन, हाल यह रहा कि विजयकांत खुद अपनी सीट बचा नहीं पाए और उलुनदुरपेट्टई विधानसभा क्षेत्र में तीसरे नंबर पर रहे। छह पार्टियों के गठबंधन में शामिल सीपीआई और एमडीएमके ने इस हार के लिए एआईएडीएमके और डीएमके के 'धन बल' को जिम्मेदार ठहराया। एमडीएमके नेता वाइको ने कहा, "एआईएडीएमके और डीएमके ने मतदाताओं को बड़े पैमाने पर रिश्वत दिया। 2016 के विधानसभा चुनावों में केवल धन बल की जीत हुई है।"कम्युनिस्ट नेता आर. मुथारासन ने कहा, "हमने तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश की थी, लेकिन धन बल के आगे हम जीत नहीं सके।"भारतीय जनता पार्टी ने भी कुछ छोटे दलों के साथ मिलकर सभी सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन इनमें से किसी का खाता नहीं खुला।एआईएडीएमके के हजारों समर्थक पार्टी की जीत के बाद जयललिता के घर के बाहर पूरे राज्य से आकर एकत्रित हुए और उन्होंने जमकर जश्न मनाया। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। 

डीएमके का प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन यह अन्य विपक्षी दलों की कीमत पर हुआ। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि जयललिता को विभाजित विपक्ष का लाभ मिला। एआईएडीएमके के लिए बुरी खबर चेन्नई से आई है, जहां दिसंबर में आई बाढ़ के बाद से ही लोग सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ दिख रहे थे और नतीजों ने भी उनकी नाराजगी को साबित किया। लेकिन, राजधानी की राधाकृष्णनगर सीट से जयललिता को जीत मिली। उन्होंने डीएमके उम्मीदवार को 39,545 मतों से हराया।डीएमके अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री 91 वर्षीय करुणानिधि 13वीं बार थिरुवरुर सीट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 1957 में पहली बार चुनाव लड़ा और उसके बाद उन्हें कभी हार का सामना नहीं करना पड़ा। 

 

Tags: Jayalalithaa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD