Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

कांग्रेस के परंपरागत मतदाता पार्टी की तरफ लौट रहे : अजय माकन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 May 2016

Last updated on: May 17, 2016, 00:00 IST

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन ने मंगलवार को कहा कि पार्टी के परंपरागत मतदाता राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी की ओर लौट रहे हैं। नगर निगम उपचुनाव में 13 वार्डो में से चार में कांग्रेस की जीत के बाद माकन ने कहा, "सफाई कर्मचारी, रेहड़ी-पटरी वाले और झुग्गी-बस्ती के लोगों सहित कांग्रेस के परंपरागत मतदाता कांग्रेस की तरफ लौट रहे हैं। इसके अलावा अल्पसंख्यक मतदाता भी कांग्रेस की ओर लौट रहे हैं।" उपचुनाव में कांग्रेस का मत प्रतिशत 24.7 रहा। 

माकन ने कहा कि जहां कांग्रेस के मत प्रतिशत में 2015 के विधानसभा चुनाव की तुलना में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, वहीं आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मत प्रतिशत क्रमश: 26 प्रतिशत और चार प्रतिशत घटा है।माकन ने कहा कि कमरुद्दीन नगर, मुनिरका, खिचड़ीपुर और झिलमिल ऐसे वार्ड हैं, जहां कांग्रेस ने पहली बार जीत हासिल की है। माकन ने कहा कि परिणाम स्पष्ट संकेत देते हैं कि आप और भाजपा को अपने शासन में सुधार करना चाहिए।

उन्होंने कहा, "मतदाताओं ने आप को एक सबक सिखाया है, क्योंकि राजधानी में उनके शासन में स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं नहीं सुधरी हैं।" कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह करदाताओं के पैसे का उपयोग अपने प्रचार के लिए कर रहे हैं।माकन ने कहा, "दिल्ली सरकार ने प्रचार पर 207 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। मलयालम, कन्नड़, पंजाबी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के अखबारों में सम-विषम योजना के दौरान विज्ञापन दिए गए।"उन्होंने सवाल किया, "दिल्ली की सम-विषम योजना या दिल्ली सरकार द्वारा लागू किसी अन्य कार्यक्रम से कर्नाटक या केरल के लोगों का क्या लेना-देना?"

 

Tags: Ajay Maken

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD