आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने चुनाव -मैनीफैस्टो में शामिल करने के लिए मुद्दों की पहचान के लिएचल रही अपनी प्रक्रिया अधीन औरतों के साथ पंजाब संवाद (पंजाब डायलाग) की शुरुआत की क्योंकि पंजाब के मर्द -प्रधान समाज में औरतों के विरुद्ध होने वाले अपराध की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, उनको रोजगार नहीं मिलता और उनके लिए शैक्षिक सुविधा भी सही तरीके से उपलब्ध नहीं हैं। औरतों की ऐसी ही कुछ चिंताएं और समस्याएं आज उभर कर सामने आईं।पंजाब संवाद के प्रमुख और सीनियर पत्रकार श्री कंवर संधू, आम आदमी पार्टी के महिला विंग के प्रमुख प्रोफैसर बलजिन्दर कौर और पार्टी के सीनियर नेता चंद्र सुता डोगरा ने खन्ना के यू.के. पेलैस में महिलाओं के विशाल इक्कट्ठ दौरान बड़े ही ध्यानपूर्वक शिकायतें सुनी।औरतों के साथ संवाद की शुरुआत करते प्रोफैसर बलजिन्दर कौर ने कहा, सभी ही राजनैतिक पार्टियां अपना चुनाव दस्तावेज तैयार करते समय महिलाओं की चिंताएं और समस्याओं को नजर अंदाज करती हैं परन्तु पंजाब में कायम होने जा रही आम आदमी पार्टी की आने वाली सरकार के एजंडे संबंधी फैसला करने के लिए पार्टी ने औरतों को भी दावेदार मान कर इस प्रक्रिया में शामिल किया है।
प्रोफैसर बलजिन्दर कौर ने कहा कि मोर्चा भले सामाजिक हो या घरेलू, औरतें सदा ही पीडि़त रही हैं। शायद ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी सियासी पार्टी ने औरतों की समस्याओं से अवगत होने और उनके समाधान निकालने हेतुचुनाव दस्तावेज में शामिल करने के लिए महिलाओं तक पहुंच की है।उन्होंने कहा कि यह सत्य है कि अगर किसी परिवार में किसी लडक़ी को उच्च शिक्षा मिलती है, तो वह उस परिवार की आने वाली पीड़ी की समूच्ची पीड़ी के जीवन ही सकारात्मक ढंग के साथ बदल कर रख देती है और फिर वही पीड़ी राज्यों के साथ-साथ राष्ट्र के विकास में भी अपना बड़ा योगदान डालती है।श्री कंवर संधू ने इस मुद्दे पर बोलते कहा कि औरतों के दुखों संबंधी अकालियों की गंभीरता का अंदाजा इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि पंजाब का प्रांतीय महिला कमीशन अब एक तरह से गैर -सक्रिय हो कर रह गई है और कमीशन का चेअयरपर्सन भी किसी को नियुक्त नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में औरतों की सुरक्षा के लिए 1,000 करोड़ रुपए का बजट रखा है।
श्री चन्द्र सुता डोगरा ने कहा कि दिल्ली ऐसिड अटैक विकटिम वाच सैल पीडितों के इलाज के लिए न केवल वित्तीय मदद देने के लिए गठत किया गया था, बल्कि उसी सैल के द्वारा ऐसे मामलों में कानूनी सहायता भी प्रदान की जाती है, जिससे ऐसे मामले किसी न किसी तर्कपूर्ण नतीजे तक पहुंच सकें।पंजाब संवाद में भाग लेने के लिए पहुंचे गांवों की अनेकों औरतों में से एक बीबी मनजीत कौर ने शिकायत की है कि औरतों को मनरेगा योजना अधीन नौकरियां देने से पूरी तरह इन्कार कर दिया जाता है और अगर कहीं उनको काम दिया भी जाता है, तो अकाली नेता उनको उनकी नौकरी वाले काम पर नियुक्त करने की जगह अपने घरों के निजी काम करवाते हैं।श्री कंवर संधू ने कहा कि अकालियों के मौजूदा शासन में भ्रष्टाचार बहुत बड़े स्तर पर फैला हुआ है ; इसी कारण सूबे और केंद्र की सभी ही भलाई योजनाएं नाकाम हो कर रह गई हैं।एक ओर देहाती महिला बीबी करतार कौर ने बताया कि उनके गांव में औरतों के जबरदस्त विरोध के बावजूद कैसे जबरदस्ती शराब का ठेका खोला गया था ; जिस कारण अब गांव के बहु -संख्या मर्दों को शराब पीने की आदत लग गई है।
एक नौजवान बीबा भावना ने बताया कि उसे अपने परिवार की बुरी आर्थिक हालत कारण कैसे ग्रैजूऐशन के पहले वर्ष दौरान ही अपनी पढ़ाई बीच में ही छोडऩी पड़ी थी।सैशन की समाप्ति करते श्री कंवर संधू ने कहा कि एक बार सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार औरतों को उच्च शिक्षा के लिए वजीफा योजना शुरू की जाएगी और ब्याज की बहुत ही वाजिब दर पर पढ़ाई के लिए कर्जे मुहैया करवाए जाएंगे और विद्यार्थी ने वह कर्ज नौकरी मिलने के बाद ही मोडऩा होगा।श्री संधु ने कहा कि लड़कियों को स्कूल स्तर पर ही आत्म-सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण दी जाएगा, जिससे वह सारा जीवन अपनी सुरक्षा आप कर सकें। उन्होंने कहा कि गांवों में सैव-रोजगार केंद्र खोले जाएंगे, जो विशेष तौर पर औरतों के लिए काम करेगा; जिससे औरतें अपने घरों में छोटी -छोटी वस्तुओं का निर्माण कर सकें और उन वस्तुओं को सरकारी एजेंसियां खरीद कर बाजार में भेजें।