Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

सेंटरल यूनिवर्सिटी के मामले को बेवजह न लटकाया जाये: नरदेव कंवर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (मोनिका शर्मा)

ज्वालामुखी , 14 May 2016

Last updated on: May 14, 2016, 00:00 IST

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरदेव कंवर ने नरदेव कवंर ने कहा कि सेंटरल यूनिवर्सिटी के मामले में  सभी पक्ष खुलकर देहरा के लोगों का साथ दें। उन्होंने कहा कि देहरा जिला कांग्रेस कमेटी का देहरा में सेंटरल यूनिवर्सिटी को लेकर भी अपना स्टैंड स्पष्ट है। व पार्टी चाहती है कि देहरा में ही यह संस्थान खुले।  यही इलाके के लोगों की भी आवाज है।उन्होंने कहा कि इसके लिये चल रहे संघर्ष में अब देहरा जिला कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। व देहरा का विरोध करने वालों का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी भी बारी बारी से चल रहे क्रमिक भूख हड़ताल में बैठेंगे। उन्होंने संघर्ष समिति के प्रयासों की भी सराहना की। ज्वालामुखी में पत्रकारों को संबोधित करते हुये नरदेव कंवर ने कहा कि देहरा में सेंटरल यूनिवस्रिटी को लेकर  पहले ही बहुत देर हो चुकी है। अब देर होना ठीक नहीं होगा। 

उन्होंने कहा कि देहरा में संस्थान के नाम जमीन दी जा चुकी है।  करीब 845 कनाल जमीन आज संथान के नाम रेवन्यू रिकार्ड में चढ़ चुकी है। व इसके लिये फोरेस्ट क्लीयरेंस भी मिल चुकी है। अगर और जमीन की जरूरत होगी , तो भी लोग और जमीन देने को तैयार हैं।  उन्होंने कहा कि सी यू का एक कैंपस देहरा में बने, व दूसरा धर्मशाला में तो भी  किसी को भी इसमें कोई एतराज नहीं होगा।नरदेव कंवर ने कहा कि ज्वालामुखी, जसवां व परागपुर हल्कों से करीब 2500 कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की नादौन में होने वाली रैली में भाग लेंगे। इसके लिये तीनों हल्कों के कार्यकर्ताओं से उनकी बैठक हो चुकी है। व कार्यकर्ताओं में रैली के लिये खासा उत्साह है। ब्लाक स्तर पर भी बैठकें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि रैली  के लिये बूथ स्तर पर प्रभारी तैनात किये गये हैं।  इस अवसर पर पार्टी के उपाध्यक्ष लेख राज कंवर,पुष्पिंदर ठाकुर,संजीव गुलेरिया, जोगिन्दर चौधरी  भी उपस्थित रहे। 

 

Tags: Nardev Kanwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD