Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

नरदेव सिंह कंवर ने नई दिल्ली में संयुक्त सचिव से भेंट की

मनरेगा राशि केंद्र शासित प्रदेशों की तर्ज पर व्यय करने की मांग

Nardev Singh Kanwar, Nardev Kanwar, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 16:09 IST

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने आज नई दिल्ली में संयुक्त सचिव श्रम एवं रोजगार आशुतोष ए.टी. पेडणेकर से भेंट कर लेबर चौक, मनरेगा श्रमिक, सेस पोर्टल व प्रशासनिक व्यय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। संयुक्त सचिव ने कहा कि प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड को लेबर चौक व सेस पोर्टल से संबंधित पूरी सहायता प्रदान की जाएगी। 

साथ ही बोर्ड को एक एक विशेषज्ञ टीम भी उपलब्ध करवाई जाएगी। मनरेगा के अंतर्गत नए कानून में जो राशि 90ः10  के अनुपात से व्यय होनी है, उसे केंद्र शासित प्रदेशों की तर्ज पर करने पर विचार किया जाएगा। नरदेव कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश हर वर्ष आपदा से जूझ रहा है जिससे जानमाल का भारी नुकसान हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश को केंद्र शासित प्रदेशों की तर्ज पर केंद्रीय लाभ प्रदान किए जाएं। संयुक्त सचिव ने सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। नरदेव सिंह कंवर ने वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार प्रशासनिक व्यय  को बढ़ाने का भी आग्रह किया। 

इस पर संयुक्त सचिव से अलग से प्रस्ताव भेजने और उसके मुताबिक राशि बढ़ाने का भरोसा दिलाया। नरदेव सिंह कंवर ने संयुक्त सचिव को बोर्ड की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया की बोर्ड में व्यापक सुधार करते हुए पात्र श्रमिकों की फिजिकल वेरीफिकेशन की जा रही है तथा उसके बाद ही लाभ जारी किए जा रहे है। 

संयुक्त सचिव ने इस कदम की प्रशंसा करते हुए कहा की बोर्ड की बेहतरी के लिए यह कदम दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसका लाभ श्रमिकों को मिल रहा है। अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने अवगत करवाया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा विधवा, एकल, दिव्यांग व निराश्रित श्रमिक वर्ग की महिलाओं को योजना के तहत घर निर्माण के लिए 3-3 लाख रुपये प्रदान किए जा रहे है, जिस पर आशुतोष ए.टी. पेडणेकर ने प्रसन्नता व्यक्त की।

 

Tags: Nardev Singh Kanwar , Nardev Kanwar , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD