Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत

 

कांगड़ा जिला में साठ हजार श्रमिक-मजदूरों ने उठाया योजनाओं का लाभ : नरदेव कंवर

कामगार कल्याण बोर्ड श्रमिकों-मजदूरों के आर्थिक उत्थान को दे रहा प्राथमिकता

Nardev Singh Kanwar, Nardev Kanwar, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा , 24 Feb 2025

Last updated on: Feb 24, 2025, 00:00 IST

कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने कहा कि कांगड़ा जिला में करीब साठ हजार मजदूर, श्रमिक कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से लाभांवित हो रहे हैं। सोमवार को जमानाबाद पंचायत में श्रमिकों तथा मजदूरों के लिए जागरूकता शिविर की अध्यक्षता करते हुए कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने कहा कि कांगड़ा जिला में श्रमिकों एवं कामगारों के कल्याण के लिए 4 करोड़ 25 लाख की राशि गत एक वर्ष में व्यय की गई है। 

उन्होंने कहा कि  कांगड़ा उपमंडल में 55 लाख की राशि लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत वितरित की गई है। कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने कहा कि श्रमिकों एवं कामगारों के कल्याण के लिए बोर्ड के माध्यम से 13 के करीब विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है उन्होंने कामगार कल्याण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन योजनाओं का प्रचार प्रसार गांव स्तर पर किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्तियों को कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से लाभान्वित किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड मजदूरों तथा श्रमिकों की आर्थिक उत्थान के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम अजय वर्मा और अध्यक्ष एपीएमसी निशु मोगरा ने कहा कि हिमाचल सरकार श्रमिकों एवं कामगारों के लिए उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है और इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे इसके लिए सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए 

उन्होंने कांगड़ा क्षेत्र के कामगार एवं श्रमिकों के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत 55 लाख के करीब खर्च करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार भी व्यक्त किया। इससे पहले श्रम कल्याण अधिकारी लोकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कांगड़ा जिला में कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से चलाई रही स्कीमों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। । उन्होंने कहा कि पंजीकृत मजदूरों को ई-केवाईसी करवाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश राजा, जिला महासचिव कांग्रेस कमेटी आशीष शर्मा, जिला परिषद सदस्य पंकु कांगड़िया, महासचिव जिला कांगड़ा इंटक रविंद्र सिंह रवि, इंटक वाइस प्रेसिडेंट संजीव ठाकुर, बीडीसी सदस्य कांता सरोच, प्रधान कुलदीप कुमार और गांव वासी मौजूद रहे।

 

Tags: Nardev Singh Kanwar , Nardev Kanwar , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD