Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

निजी शिक्षण संस्थानों योगदान सराहनीय: बुटेल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज(विजयेन्दर शर्मा)

पालमपुर , 15 Oct 2013

Last updated on: Oct 15, 2013, 00:00 IST

विधान सभा अध्यक्ष, श्री बृज बिहारी लाल बुटेल ने कहा कि प्रदेश में सरकारी शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ प्राईवेट शिक्षण संस्थानों द्वारा भी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। विधान सभा अध्यक्ष मंगलवार को पालमपुर में प्रदेश के डीएवी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की कार्यशाला में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार और अधोसंरचना विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिक्ता है। उन्होंने कहा कि सरकार कुल बजट का लगभग 18 प्रतिशत, 3836 करोड़ रूपये शिक्षा पर व्यय कर रही है। उन्होंने कहा कि आईआईटी, आईआईएम तथा ऐम्स में प्रवेश पाने वाले मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के सरकार 75000 की प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जा रही है।विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कि सूचना, संचार एवं प्रौद्योगिकी स्कीम में प्र्रदेश के 618 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं और 837 उच्च पाठशालाओं में स्मार्ट क्लास रूम आरम्भ किये जा रहे हैं। जिससे वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षा का पाठ्यक्रम कम्प्यूटर में उपलब्ध होगा और प्रोजेक्टर की सहायता से कक्षा में पर्दे पर प्रदर्शित किया जाएगा।उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, संस्कृति, रीति-रिवाजों और धार्मिक भावनाओं की भी शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि आज शिक्षा में वैज्ञानिक तथा नवीन शिक्षा पद्धति को अपने की जरूरत है। उन्होंने डीएवी प्रबंधन से प्रदेश के दुर्गम और पिछड़े क्षेत्रों में भी स्कूल और कॉलेज खोलनें का भी आग्रह किया।

इस अवसर पर डीएवी कॉलेज प्रबंधन कमेटी के प्रधान श्री पूनम सूरी, ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष करूण शर्मा, उपाध्यक्ष राजेन्द्र कौल, डॉ0 मदन मोहन, केसीसी के निदेशक संजीव राणा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, संतोष कुमार, जिला कांग्रेस के प्रवक्ता अजय शर्मा, निशा शर्मा, रमेश मांगी, ऋषि राज सहित प्रधानाचार्य और अध्यापक उपस्थित रहे।

 

Tags: brij behari lal butail

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD