Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मैंने विश्वास मत जीत लिया : हरीश रावत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 10 May 2016

Last updated on: May 10, 2016, 00:00 IST

उत्तराखंड के बर्खास्त मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली कांग्रेस ने राज्य विधानसभा में मंगलवार को विश्वास मत हासिल कर लिया। यह बात पार्टी की एक विधायक ने कही। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सरिता आर्या ने एक निजी टेलीविजन चैनल से कहा कि 'कांग्रेस ने विश्वास मत जीत लिया है।'उन्होंने दावा कि रावत के पक्ष में 33 वोट पड़े, जबकि 28 वोट उनके खिलाफ पड़े। शीर्ष अदालत के आदेश पर विधानसभा की कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराई गई। शीर्ष अदालत अधिकारिक रूप से बुधवार को मतदान के परिणाम की घोषणा करेगी। हरीश रावत ने मतदान के परिणाम पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय, लोकतांत्रिक ताकतों और समर्थन के लिए उत्तराखंड के लोगों को धन्यवाद दिया।

रावत ने संवाददाताओं से कहा,"उत्तराखंड कल विजेता बनेगा।"विश्वास मत से पहले विधानसभा परिसर में निषेधज्ञा लगा दी गई थी।उत्तराखंड में विगत 27 मार्च से राष्ट्रपति शासन लागू है, जब केंद्र सरकार ने कुशासन का उल्लेख करते हुए इस पहाड़ी राज्य की सरकार को बर्खास्त कर दिया था। विधानसभा में शक्ति परीक्षण के लिए मंगलवार को राज्य में 11 से एक बजे तक दो घंटे तक राष्ट्रपति शासन हटा दिया गया था। शीर्ष अदालत द्वारा कांग्रेस के नौ बागी विधायकों की अयोग्यता बरकरार रखने के बाद 70 सदस्यीय विधानसभा में सदस्यों की संख्या घटकर 62 रह गई है, जिनमें एक मनोनीत विधायक भी शामिल हैं।कांग्रेस के पास 27 विधायक हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के पास 28। प्रगतिशील लोकतांत्रिक मोर्चा (पीडीएफ) के छह विधायक हैं।

 

Tags: Harish Rawat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD