Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नरेंद्र मोदी राज में सहकारी संघवाद संकट में : हरीश रावत

हरीश रावत
हरीश रावत
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Dec 2016

Last updated on: Dec 06, 2016, 00:00 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के राज में सहकारी संघवाद संकट में है। समाचार चैनल 'आज तक' के खुले मंच पर उन्होंने नीति आयोग की भूमिका को लेकर सवाल खड़ा किया और दावा किया कि गैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों को केंद्र की राशि पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।रावत ने कहा, "मोदी सरकार ने गैर भाजपा शासित राज्यों को केंद्रीय योजनाओं के तहत धन देना बंद कर दिया है। पहले राज्यों को उनके मुद्दे उठाने के लिए योजना आयोग एक मंच था, लेकिन अब हमारे पास नीति आयोग है। वास्तव में मैं नहीं जानता कि नीति आयोग की क्या भूमिका है। क्या नीति आयोग की कोई भूमिका है?.. कुछ नहीं।"

नोटबंदी के बारे में रावत ने कहा कि बगैर किसी तैयारी के इसे लागू किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा, "शुरू में मैंने इस पहल का समर्थन किया था, आतंकवाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी तरह के कदम का हमेशा समर्थन किया जाना चाहिए। लेकिन लोगों की परेशानियों को देखने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बिना किसी तैयारी के इसे लागू किया गया है।"उन्होंने नोटबंदी का विरोध करने वाले विपक्षी दलों पर प्रहार किए जाने, उन्हें भ्रष्ट और देशद्रोही तक कहे जाने को लेकर भी भाजपा और मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया।रावत ने कहा, "मोदी राज में कहा जाता है कि अगर आप इस सरकार का विरोध करते हैं, तब आप राष्ट्र विरोधी हैं। 

अगर आप नोटबंदी का विरोध करते हैं तो वे कहते हैं कि आपने कालाधन जमा कर रखा है।"वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, "लोकतंत्र में सवाल खड़ा करना विपक्ष का अधिकार है। आप विरोध को राष्ट्रवाद से जोड़कर नहीं देख सकते। यह स्वीकार्य नहीं है।"अपनी पार्टी के नेतृत्व को लेकर रावत ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पास आने वाले कई वर्षो तक दल का नेतृत्व करने की क्षमता है।उन्होंने आगे कहा, "राहुल एक तेजी से सीखने वाले व्यक्ति रहे हैं और उम्र उनके पक्ष में है। उनमें टकराने और चुनैतियों का सामना करने की क्षमता है। वह उन लोगों से दूर नहीं भागते हैं। उनमें कई वर्षो तक पार्टी के नेतृत्व करने की योग्यता है।"

 

Tags: Harish Rawat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD