Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विधानसभा नियुक्ति मामला: Harish Rawat ने कहा, असरदार व्यक्तियों द्वारा कराई गई तमाम नियुक्तियां हों रद्द

Harish Rawat, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 30 Aug 2022

Last updated on: Aug 30, 2022, 00:00 IST

उत्तराखंड विधानसभा में हुई नियुक्तियों के मामले में एक बार फिर प्रदेश की राजनीति गर्मा गयी है। इसी मामले पर प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया है। हरीश रावत ने कहा है कि भले ही नियमों के आधार पर भर्तियां हुई हो लेकिन अगर कोई भी असरदार व्यक्ति जो नियुक्ति करने वाले को प्रभावित कर सकते हैं और उनके द्वारा अपने कुटुंब के लोगों को नौकरी दी गई है। 

तो भले ही ये नियमों से हुई नियुक्ति हो लेकिन न्याय संगत नहीं हैं इसलिए असरदार लोगों द्वारा लगाई गई इन तमाम भर्तियों को रद्द कर देना चाहिए। उनके अनुसार मैं इसमें कुंजवाल जी के दौर मे हुई भर्ती हो या फिर किसी और के दौर में हुई भर्ती हो सबको रद्द किया जाना चाहिए। 

उनके अनुसार कार्रवाई हो तो एक सामान हो ना की किसी के गले में तलवार लटका दी जाए और किसी के गले में माला पहनाई जाए। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने विधानसभा भर्तियों के मामले को लेकर कहा कि उनकी सरकार में स्पीकर रहे गोविंद सिंह कुंजवाल के दौरान हुई भर्तियों और प्रेमचंद अग्रवाल के स्पीकर रहते हुए भर्तियों में काफी अंतर है। 

हरीश रावत ने कहा है कि हमारी सरकार के दौरान विधानसभा में जो भर्तियां हुई हैं। उसमें सभी विभागों का परामर्श लिया गया था। वित्त की स्वीकृति ली गई थी। जबकि भाजपा के समय में प्रेमचंद अग्रवाल की स्पीकर रहते हुए यह कार्य नहीं हुए। 

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा है कि विधानसभा स्पीकर रहे गोविंद सिंह कुंजवाल की यही गलती है। कि उन्होंने अपने बेटे और बहू के आवेदन को भी स्वीकार किया है। उन्होंने स्थानीय युवाओं को मौका दिया जबकि प्रेमचंद अग्रवाल में राज्य के बाहर के भी लोगों को बड़े पैमाने पर मौका मिला है। 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सभी विधान सभा अध्यक्षों के कार्यकाल की जांच करानी चाहिये।

 

Tags: Harish Rawat , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD