Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

हरीश रावत ने सीबीआई के समक्ष पेश होने के लिए वक्त मांगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून/नई दिल्ली , 09 May 2016

Last updated on: May 09, 2016, 00:00 IST

बागी कांग्रेसी विधायकों को रिश्वत देने के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सवालों का जवाब देने के लिए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को कुछ और वक्त मांगा। रावत ने देहरादून में संवाददाताओं से कहा, "मुझे उम्मीद है कि हमारी व्यावहारिक समस्याओं को समझते हुए सीबीआई हमें और वक्त देगी।"उन्होंने कहा, "मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि मैं खुद को सीबीआई के समक्ष पेश करूंगा और वे जो भी सवाल करेंगे, उसका जवाब दूंगा।"नई दिल्ली में सीबीआई अधिकारियों ने आईएएनएस से इस बात की पुष्टि की कि उनके समक्ष पेश होने के लिए रावत ने और समय मांगा है। पूर्व मुख्यमंत्री को सीबीआई ने सोमवार को दिल्ली आने के लिए समन जारी किया था।

रावत ने देहरादून में यह भी कहा कि वह नारको जांच के लिए तैयार हैं।प्रदेश की 70 सदस्यीय विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए रावत द्वारा कांग्रेस के बागी विधायकों को रिश्वत देने की पेशकश वाले कथित वीडियो के सामने आने के बाद सीबीआई ने रावत को समन जारी किया है।वीडियो बनाने वाले उमेश कुमार से सीबीआई पहले ही पूछताछ कर चुकी है। वह सोमवार को एक बार फिर सीबीआई मुख्यायल पहुंचे।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि रावत ने शक्ति प्रदर्शन के दौरान जीत तय करने के लिए बागी कांग्रेस विधायकों को रिश्वत व मंत्रिपद देने की पेशकश की। रावत ने आरोपों का खंडन किया है।सीबीआई के एक सूत्र ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट से साबित हो गया है कि सीडी असली है, इससे छेड़छाड़ नहीं की गई है।कांग्रेस विधायकों के विद्रोह के बाद रावत सरकार को बर्खास्त कर दिया गया था, जिसके बाद से ही उत्तराखंड में निर्वाचित सरकार नहीं है। केंद्र सरकार ने 27 मार्च को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था।

 

Tags: Harish Rawat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD