श्रीलंका के कब्जे से भारतीय मछुआरों और उनकी नौकाओं को मुक्त कराने के लिए कदम उठाने हेतु तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है। इस संबंध में विगत 28 अप्रैल को जयललिता ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था, जिसे शनिवार को मीडिया को यहां जारी किया गया। पत्र में जयललिता ने कहा है कि श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 21 मछुआरों और तीन नौकाओं को गत 27 अप्रैल को पकड़ लिया।
जयललिता ने कहा, "क्या मैं आपसे गत 27 अप्रैल को पकड़े गए 21 मछुआरों और मछली पकड़ने वाली तीन पारंपरिक नावों समेत तमिलनाडु के 34 मछुआरों और मछली पकड़ने वाली 88 नावों को श्रीलंका के कब्जे से मुक्त कराने के लिए तुरंत कदम उठाने हेतु निवेदन कर सकती हूं?"