Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजनीति में विकल्प नहीं, विकल्प की राजनीति होनी चाहिए : कन्हैया कुमार

कन्हैया कुमार
कन्हैया कुमार
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 30 Apr 2016

Last updated on: Apr 30, 2016, 00:00 IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने यहां शनिवार को कहा कि राजनीति में विकल्प की तलाश नहीं, बल्कि विकल्प की राजनीति होनी चाहिए, जिसकी शुरुआत अब हो चुकी है। लोकतंत्र में किसी पर अपनी विचारधारा नहीं थोपी जा सकती। गृहराज्य बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को पटना पहुंचे कन्हैया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "देश अभी जिस दौर से गुजर रहा है, उसमें सिर्फ कथनी की बात हो रही है, करनी की नहीं। कथनी और करनी में काफी अंतर है। हम ऐसी विचारधारा के खिलाफ खड़े हुए हैं, जिसमें व्यक्ति विशेष की बात की जा रही है।"राजद्रोह के आरोप का सामना कर रहे छात्रनेता ने कहा कि अब विकल्प की राजनीति शुरू हो चुकी है। ऐसे में तमाम दलों को एकजुट होकर इस लड़ाई में एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि आज भारत माता के हाथ से तिरंगा हटाकर भगवा ध्वज थमाने की कोशिश की जा रही है, समाज में असहिष्णुता बढ़ रही है। बिहार में शराबबंदी लागू होने के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "राज्य में शराबबंदी से पहले आबकारी नीति का मूल्यांकन होना चाहिए था। शराबबंदी एक तरह से ठीक है, लेकिन पूर्ण शराबबंदी लागू नहीं होनी चाहिए।"पटना पहुंचने पर कन्हैया ने पत्रकारों कहा, "मैं बिहार में जन्मा हूं और यहां का बेटा हूं। हमारी जड़ें बिहार से जुड़ी हैं और मैं अपने प्रदेश को अच्छी तरह जानता हूं। मेरी बातों से उपजे राजनीतिक विवादों के बाद पहली बार बिहार आया हूं, यहां आकर अच्छा लग रहा है।"

उन्होंने कहा, "राजनीति की बातें बाद में होंगी, यहां आना मेरे लिए सुखद है। मैं यहां अपनी बात कहने आया हूं। मैं यही चाहता हूं कि यहां के लोग मेरी बातों को समझें-जानें।"इससे पहले, कन्हैया के पटना हवाईअड्डा पहुंचने पर वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं तथा युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कन्हैया पटना पहुंचने के बाद सबसे पहले गांधी मैदान गए और वहां स्थापित शहीद-ए-आजम भगत सिंह व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वह कारगिल स्मारक गए और शहीदों के याद किया। इसी क्रम में कन्हैया ने वीर कुंवर सिंह व जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।

बिहार सरकार ने घर आए कन्हैया की सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, कन्हैया की सुरक्षा में दो पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी, पुलिस निरीक्षक के कई अधिकारी सहित एक सौ पुलिस जवानों को लगाया गया है। पटना हवाईअड्डे से बाहर छात्रनेता के काफिले में वज्रवाहन और एंबुलेंस भी देखी गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नितिन नवीन ने कन्हैया को सुरक्षा मुहैया कराए जाने पर कहा कि सरकार ऐसे लोगों को वीवीआईपी सुरक्षा मुहैया करा रही है, जिस पर देशद्रोह का आरोप लगा है। सैनिकों का अपमान करने वाले कन्हैया के लिए बिहार सरकार ने 'रेड कारपेट' बिछाकर स्वागत किया है, जिससे पूरा बिहार शर्मसार हुआ है। 

इधर, राज्य के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि कन्हैया पर पूर्व में भी हमले हो चुके हैं, इस कारण उनकी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। कन्हैया अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद सहित कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और वामपंथी दलों के कई नेताओं से भी मिलेंगे। कन्हैया पटना के एस़ क़े मेमोरियल हॉल में एक मई को आयोजित जूएनयू एल्युमिनी मिलन समारोह में भी शिरकत करेंगे। दो मई को कन्हैया दिल्ली लौट जाएंगे। वह बेगूसराय के रहने वाले हैं। 

 

Tags: Kanhaiya Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD