Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

शिक्षा बाजार के हवाले, सामाजिक न्याय पर निशाना : कन्हैया कुमार

कन्हैया कुमार
कन्हैया कुमार
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 29 Jun 2016

Last updated on: Jun 29, 2016, 00:00 IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने यहां बुधवार को कहा कि बिहार ही नहीं पूरे देश की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बाजार के हवाले कर सबसे ज्यादा सामाजिक न्याय की अवधारणा को निशाना बनाया जा रहा है। कन्हैया 'आर्ट्स कॉलेज बचाओ संघर्ष मोर्चा' के बैनर तले आयोजित एक जन प्रतिरोध मार्च में शामिल होने पटना पहुंचे थे। कन्हैया के नेतृत्व में पटना विश्वविद्यालय से विधानसभा का घेराव करने के लिए निकले मार्च को पुलिस ने ज़े पी़ गोलंबर के पास ही रोक दिया है। विद्यार्थियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेटिंग की थी, जिसे विद्यार्थियों ने हटाने की कोशिश की। इस दौरान विद्यार्थियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। इसके बाद गांधी मैदान में ही कन्हैया ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

कन्हैया ने कहा कि देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने की मांगें पूरी होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।उन्होंने कहा, "जिस देश में प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री की डिग्री संदिग्ध हो, वहां किसी विद्यार्थी की डिग्री का क्या कहना? यह देश की शिक्षा व्यवस्था को दर्शाता है।"

छात्र नेता ने इशारों ही इशारों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, "जो नेता छात्र आंदोलन की उपज हैं, कम से कम उन्हें विद्यार्थियों के सवालों के प्रति उदासीन नहीं होना चाहिए। फर्जी मुकदमे में फंसाकर अपने विद्यार्थियों, नौजवानों को वाजिब सवाल उठाने पर तंग करने वाली सरकार एक दिन खुद तंग हो जाती है।"इसके पहले कन्हैया ने पटना स्थित बेउर जेल में बंद आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (एआईएसएफ) के राज्य सचिव सुशील कुमार सहित अन्य विद्यार्थियों से मुलाकात की। विद्यार्थियों से मुलाकात के बाद कन्हैया ने संवाददाताओं से कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, हम विद्यार्थियों के आंदोलन में साथ देंगे।उन्होंने कहा, "मेरी राजनीति बिहार से शुरू हुई है, इसलिए आसपास जो भी गलत चीजें हो रही हैं, उसके खिलाफ आवाज उठा रहा हूं और आगे भी उठाता रहूंगा। बिहार के लोग गलत को गलत और सही को सही कहते रहे हैं।"इससे पहले पटना हवाईअड्डे पर पहुंचने पर एआईएसएफ के कार्यकर्ताओं और आर्ट्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने कन्हैया का स्वागत किया।पटना आर्ट्स कॉलेज के विद्यार्थी अपनी मांगों को लेकर पिछले दो महीने से आंदोलनरत हैं। कन्हैया के पटना आगमन तथा प्रतिरोध मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। 

 

Tags: Kanhaiya Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD