Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

बाय-बाय स्मृति ईरानी : कन्हैया कुमार

कन्हैया कुमार
कन्हैया कुमार
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jul 2016

Last updated on: Jul 06, 2016, 00:00 IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के नेता कन्हैया कुमार ने बुधवार को स्मृति ईरानी को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय से हटाए जाने का स्वागत किया, लेकिन यह भी कहा कि यह दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या मामले में उनकी 'भूमिका' के चलते मिली 'सजा' नहीं है। जेएनयूएसयू के अध्यक्ष कन्हैया ने स्मृति ईरानी का कपड़ा मंत्रालय में स्थानांतरण किए जाने के बाद कहा कि वेमुला को न्याय नहीं मिला है। दलित छात्र ने हैदराबाद में आत्महत्या कर ली थी।कन्हैया ने कहा, "रोहित को अभी न्याय नहीं मिला है। मंत्रिमंडल में फेरबदल स्मृति ईरानी की सजा नहीं है। बाय बाय स्मृति ईरानी।"

उन्होंने यह भी कहा कि वेमुला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले नेता बंडारू दत्तात्रेय को जेल होनी चाहिए।वेमुला हैदराबाद विश्वविद्यालय में पीएची का छात्र था, जिसने 17 जनवरी को आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद पूरे देश में तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और दत्तात्रेय के खिलाफ जबर्दस्त विरोध-प्रदर्शन हुए। दोनों पर छात्र को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोप है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक नेता के साथ हुई झड़प के बाद सितंबर में वेमुला सहित पांच दलित विद्यार्थियों को हैदराबाद विवि से निलंबित कर दिया गया था।

 

Tags: Kanhaiya Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD