Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कन्हैया व 19 अन्य जेएनयू में भूख हड़ताल पर बैठे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Apr 2016

Last updated on: Apr 28, 2016, 00:00 IST

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार व 19 अन्य ने विश्वविद्यालय की एक उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा उन्हें दिए गए दंड के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया है। कन्हैया कुमार, उमर खालिद व 18 अन्य ने बुधवार देर रात भूख हड़ताल शुरू करते हुए कहा कि वे यहां नौ फरवरी को हुए कार्यक्रम की उच्च स्तरीय जांच कमेटी के निष्कर्षो व सिफारिशों को खारिज करते हैं।जेएनयू परिसर में छात्रों को संबोधित करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा, "शुरुआत से ही हम कहते आ रहे हैं कि हमें जांच कमेटी में जरा भी विश्वास नहीं है। जांच महज एक दिखावा था और हमें मिले दंड को हम स्वीकार नहीं करेंगे।"इससे पहले, बुधवार रात प्रदर्शनकारियों ने परिसर में गंगा ढाबा से प्रशासनिक ब्लॉक तक एक मार्च निकाला।जेएनयू की पांच सदस्यीय जांच कमेटी ने सोमवार को कन्हैया कुमार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना, जबकि उमर खालिद, अनिर्बान भट्टाचार्य तथा मुजीब गट्टो को निष्कासित कर दिया गया था।

कमेटी का गठन 11 फरवरी को किया गया था, जिसने भट्टाचार्य को 15 जुलाई तक के लिए निष्कासित करने और 25 जुलाई से लेकर पांच साल तक विश्वविद्यालय परिसर में घुसने पर पाबंदी लगा दी। वे 15-25 जुलाई के दौरान अपनी थीसिस जमा करा सकते हैं।विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर के एक आदेश के मुताबिक, भट्टाचार्य तथा खालिद को एक सेमेस्टर के लिए निष्कासित किया गया है, जबकि गट्टो को दो सेमेस्टर के लिए निलंबित किया गया है। खालिद पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसे 13 मई तक जमा कराना होगा।इसके अलावा, 10 अन्य छात्रों पर भी जुर्माना लगाया गया है, जिनमें से एक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का है, जिस पर परिसर में यातायात को अवरुद्ध करने को लेकर जुर्माना लगाया गया है।उल्लेखनीय है कि बीते नौ फरवरी को संसद पर हमला मामले में फांसी की सजा पाए अफजल गुरु की बरसी मनाने के दौरान कथित तौर पर देश विरोधी नारे लगाने का आरोप सामने आया, जिसके बाद खालिद व अनिर्बान भट्टाचार्य को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।

 

Tags: Kanhaiya Kumar , STRIKE

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD