Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

आम आदमी पार्टी की भूख हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही

अनिल मसीह और भाजपा के पार्षदों पर कार्रवाई कि की जा रही है मांग

Protest, Agitation, Demonstration, Strike, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Feb 2024

Last updated on: Feb 10, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में नगर निगम कार्यालय के सामने आज सातवें दिन भी भूख हड़ताल कर 30 जनवरी को चंडीगढ़ नगर निगम के लिए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव आम आदमी पार्टी के मेयर पद के उम्मीदवार कुलदीप कुमार के 8 वोट रद्द करने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। 

आज पार्षद नेहा मुसातव, एडवोकेट हीरा लाल कुंद्रा, एडवोकेट रवि मणि, लक्की और मनदीप कालरा द्वारा भूख हड़ताल की गई। इस भूख हड़ताल में आप के वरिष्ठ नेता पीपी घई, विजयपाल, मीना शर्मा, आभा बंसल, सुखराज संधू, पार्षद सुमन शर्मा, जसविंदर कौर और प्रेम लता के अलावा बड़ी संख्या में वॉलन्टियर भी शामिल हुए।

इस मौके पर बोलते हुए पार्षद नेहा मुसावत ने कहा कि जब तक भाजपा के मनोनीत पार्षद एवं पीठासीन अधिकारी अनिल मशीह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता और नगर निगम में भाजपा द्वारा बैठाए गए फर्जी मेयर को कुर्सी से नहीं हटाया जाता, तब तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम में बीजेपी शुरू से ही धोखाधड़ी करती आ है, लेकिन अब कैमरे के जरिए सब कुछ सबके सामने आ गया है। इसलिए बीजेपी पार्षद समेत सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आगे से कोई लोकतंत्र का मजाक न बना सके।

इस मौके पर बोलते हुए पार्षद जसविंदर कौर ने कहा कि 30 जनवरी को भाजपा द्वारा पहले रची साजिश के तहत जिस तरह से लोकतंत्र की हत्या की गयी, उसकी पूरे देश में निंदा हो रही है। उन्होंने कहा कि इस साजिश में सांसद किरण खेर समेत तमाम बीजेपी पार्षद और अनिल मसीह शामिल हैं। इन सभी पर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए और इन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए।

पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन एवं सह-प्रभारी आप चंडीगढ़ डॉ. एसएस आहलूवालिया ने कहा कि पूरे देश में भाजपा द्वारा धोखाधड़ी की राजनीति की जा रही है। जो की नगर निगम चुनाव के दिन कैमरे में कैद हुए अनिल मसीह द्वारा कुलदीप कुमार की पेन चला कर रद्द की गई 8 वोटों द्वारा पूरे देश के सामने आ गया है। लेकिन अब देश की जनता भाजपा की धोखाधड़ी वाली राजनीति से वाकिफ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में चंडीगढ़ में मेयर आम आदमी पार्टी का होगा और लोकसभा चुनाव में भी देश की जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देगी।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , Strike , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD