Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

जंतर मंतर पर धरने दे रहे खिलाड़ियों के समर्थन में उतरी आम आदमी पार्टी

Protest, Sports News, Wrestling, Wrestler, Special News, WFI Sexual Harassment, Bajrang Punia, Sakshi Malik, Vinesh Phogat, Brij Bhushan Sharan Singh, Boxing Sexual Harrasment, Jantar Mantar, Protest Jantar Mantar, Protest Jantar Mantar, Wrestling Federation of India, Agitation, Demonstration, Strike
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Apr 2023

Last updated on: Apr 24, 2023, 00:00 IST

जंतर मंतर पर न्याय की मांग को लेकर एक बार फिर धरने पर बैठे कुश्ती खिलाड़ियों को आम आदमी पार्टी ने समर्थन दिया है। हरियाणा प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता सोमवार को जंतर मंतर पर कुश्ती खिलाड़ियों के बीच पहुंचे। उन्होंने देश और प्रदेश के कुश्ती खिलाड़ियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस को तुरंत प्रभाव से पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ियों का दुर्भाग्य है कि इन्हें एक एफआईआर दर्ज करवाने और न्याय की मांग के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के जाने माने खिलाड़ियों ने फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शौषण के गंभीर आरोप लगाए थे। 

इसको लेकर तीन महीने पहले भी कुश्ती खिलाड़ी जंतर मंतर पर बैठे थे। तब खेल मंत्रालय ने दबाव में आकर जांच कमेटी गठित कर दी थी और फेडरेशन अध्यक्ष को पद से हटा दिया था। अब तीन महीने बाद भी जांच कमेटी की कोई रिपोर्ट भी सार्वजनिक नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। खिलाड़ियों का दोबारा जंतर मंतर पर आकर धरना देना इस बात का सबूत है कि प्रभावशाली व्यक्तियों के खिलाफ बीजेपी सरकार गंभीर से गंभीर आरोप होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं करती है।

उन्होंने कहा, "कुश्ती खिलाड़ी देश के लिए मेडल लाने का काम करते हैं, ये देश का नाम विश्व में रोशन करते हैं। इनका न्याय की मांग को लेकर जंतर मंतर पर बैठना दिखाता है कि बीजेपी सरकार महिला विरोधी के साथ न्याय विरोधी भी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश भी हैं कि यौन शौषण जैसे गंभीर आरोपों में बयान के आधार पर ही एफआईआर होती है। 

लेकिन, फिर भी पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। दिल्ली पुलिस भी मोदी सरकार के दबाव में है।"डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी खिलाड़ियों के साथ है। खिलाड़ियों को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़े हैं। 

पार्टी मांग करती है कि सरकार सभी कुश्ती खिलाड़ियों की मांग पर जल्द से जल्द कार्रवाई कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करे।उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी मंत्री संदीप सिंह यौन शोषण के आरोपों के बावजूद पद पर बने हुए हैं। अभी तक चंडीगढ़ पुलिस ने एसआईटी की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है। पीड़िता जूनियर कोच भी न्याय की गुहार लगा चुकी हैं। मुख्यमंत्री खट्टर भी खुलेआम बोल चुके हैं कि वे मंत्री संदीप सिंह को पद से नहीं हटाएंगे।

 

Tags: Protest , Sports News , Wrestling , Wrestler , Special News , WFI Sexual Harassment , Bajrang Punia , Sakshi Malik , Vinesh Phogat , Brij Bhushan Sharan Singh , Boxing Sexual Harrasment , Jantar Mantar , Protest Jantar Mantar , Protest Jantar Mantar , Wrestling Federation of India , Agitation , Demonstration , Strike

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD