Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

दिल्ली पुलिस ने कुश्ती संघ प्रमुख के खिलाफ पहलवानों के आरोपों की जांच शुरू की

Protest, Sports News, Wrestling, Wrestler, Special News, WFI Sexual Harassment, Bajrang Punia, Sakshi Malik, Vinesh Phogat, Brij Bhushan Sharan Singh, Boxing Sexual Harrasment, Jantar Mantar, Protest Jantar Mantar, Protest Jantar Mantar, Wrestling Federation of India, Agitation, Demonstration, Strike, Police, Delhi Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Apr 2023

Last updated on: Apr 24, 2023, 00:00 IST

भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध के बीच दिल्ली पुलिस ने खेल मंत्रालय द्वारा शिकायतों की जांच के लिए गठित समिति से रिपोर्ट मांगी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, हमें सात शिकायतें मिली हैं और वर्तमान में उन सभी की जांच कर रहे हैं। 

ठोस सबूत मिलने के बाद हम प्राथमिकी दर्ज करेंगे। हमने डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए खेल मंत्रालय द्वारा गठित समिति से भी एक रिपोर्ट मांगी है।ओलंपियन पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगट और अन्य शीर्ष भारतीय पहलवानों ने रविवार को मध्य दिल्ली के जंतर-मंतर में डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ फिर से अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश पत्रकारों से बात करते हुए रो पड़ीं।विनेश ने पहले कहा था कि उन्हें बृजभूषण शरण सिंह द्वारा मानसिक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा जिस कारण उन्होंने आत्महत्या के बारे में भी सोचा था।प्रदर्शन कर रही एक पहलवान ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया।

पहलवान ने कहा था, हमें कई तरफ से धमकियां मिल रही हैं और दो महीने से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद, हमने थाने में शिकायत दर्ज करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने हमें भगा दिया। हमें नहीं पता कि यहां क्या हो रहा है। हम अपना विरोध फिर से शुरू करेंगे और हमारी मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर धरने पर बैठेंगे।

आईएएनएस ने पिछले महीने खबर दी थी कि प्रदर्शनकारी पहलवान बृजभूषण की बर्खास्तगी के लिए अपना आंदोलन फिर से शुरू कर सकते हैं।

 

Tags: Protest , Sports News , Wrestling , Wrestler , Special News , WFI Sexual Harassment , Bajrang Punia , Sakshi Malik , Vinesh Phogat , Brij Bhushan Sharan Singh , Boxing Sexual Harrasment , Jantar Mantar , Protest Jantar Mantar , Protest Jantar Mantar , Wrestling Federation of India , Agitation , Demonstration , Strike , Police , Delhi Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD