Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कन्हैया कुमार की किताब जगरनॉट से छपेगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Apr 2016

Last updated on: Apr 27, 2016, 00:00 IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की किताब 'बिहार से तिहाड़ तक' का प्रकाशन जगरनॉट बुक्स इस साल के अंत तक हिंदी और अंग्रेजी में एक साथ करेगी। यह किताब कन्हैया की गांव के स्कूल से लेकर छात्र राजनीति में आने और उसकी विवादित गिरफ्तारी और राजद्रोह के आरोप और उसके बाद की कहानी को बयान करेगी। डिजिटल पब्लिशिंग हाउस जगरनेट के मुताबिक इस किताब में यह भी बताया जाएगा कि किस प्रकार शिक्षा बहस और सवाल उठाने को प्रोत्साहित करती है और आजकल के युवाओं के दिमाग में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों की समझ विकसित करती है जो भारत के लोकतंत्र की कार्यप्रणाली के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

इस किताब के बारे में कन्हैया कुमार ने कहा कि यह भारतीय समाज के अंतर्विरोधों और एक युवा के संघर्ष को प्रतिबिंबित करेगा। कुमार ने कहा, "भगत सिंह ने कहा था कि किसी व्यक्ति को मारना बहुत आसान है, लेकिन आप विचारों को नहीं मार सकते हैं। मैं नहीं जानता कि हमारा संघर्ष कहां तक जाएगा, लेकिन मैं समझता हूं कि इस किताब के माध्यम से हमारे विचार स्थायी रूप से इतिहास में दर्ज हो जाएंगे। मैं अपने निजी अनुभव के माध्यम से इस देश के युवाओं की उम्मीद, निराशा और संघर्ष के साथ ही भारतीय समाज के अंतर्विरोधों पर लिखना चाहता हूं।"

बिहार के एक गांव में मामूली परिवार में जन्मा यह छात्र नेता अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा को लेकर निडर और वाकपटु भाषण के कारण लोगों की नजरों में चढ़ गया। उसे राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया और उसने 20 दिन जेल में गुजारे। उसके राजनीतिक प्रतिष्ठान को दी गई निडर चुनौती ने देश में देशभक्ति, राष्ट्रवाद और बौद्धिक स्वतंत्रता पर नई बहस छेड़ दी।जगरनॉट पब्लिशर के चिकी सरकार ने बताया, "यह हमारे समय की एक निर्णायक किताब होगी। कन्हैया एक ऐसी आवाज है जिसे हर कोई सुनना चाहता है हम जगरनेट से इसे अधिकतम संभव पाठकों तक पहुंचाने में अत्यधिक गर्व का अनुभव कर रहे हैं।"जगरनॉट एप एंड्रायड प्लेटफार्म पर उपलब्ध है और जल्द ही यह आईओएस पर भी उपलब्ध होगा। पब्लिशर द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि जुलाई 2016 में वह अपनी किताबों की सूची जारी करेगी।

 

Tags: Kanhaiya Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD